Move to Jagran APP

धनतेरस पर बाजार में धनवर्षा

पांच दिवसीय दीपोत्सव त्योहार का सोमवार को धनतेरस से शुभारंभ हो गया। धनतेरस पर बाजार में जमकर भीड़ हुई। बड़े पैमाने पर सोना-चांदी, बर्तन, कपड़ा, ऑटोमोबाइल में खरीदारी होने से बाजार में जमकर धन की बरसात हुई। सोमवार को बाजार चमक उठा। लोगों ने सोने-चांदी के आसमान छूते दामों को नजर अंदाज कर खुले दिल से सोना-चांदी खरीदा। साथ ही बर्तनों की भी खूब खरीदारी की। शहर में उमड़ी भीड़ के कारण देर रात तक जाम की स्थिति बनी रही। धनतेरस पर सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन आदि खरीदने का विधान है। धनतेरस के दिन खरीदे गए सोने-चांदी के आभूषण व बर्तनों की दीपावली के दिन पूजन किया जाता है। सुबह से ही शहर के मुख्य बाजारों में भीड़ उमड़ी जिससे जगह-जगह जाम के हालात रहे। धनतेरस के दौरान पूरे बाजार में

By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 06:06 PM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 06:06 PM (IST)
धनतेरस पर बाजार में धनवर्षा
धनतेरस पर बाजार में धनवर्षा

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : पांच दिवसीय दीपोत्सव त्योहार का सोमवार को धनतेरस से शुभारंभ हो गया। धनतेरस पर बाजार में जमकर भीड़ हुई। बड़े पैमाने पर सोना-चांदी, बर्तन, कपड़ा, ऑटोमोबाइल में खरीदारी होने से बाजार में जमकर धन की बरसात हुई। सोमवार को बाजार चमक उठा। लोगों ने सोने-चांदी के आसमान छूते दामों को नजर अंदाज कर खुले दिल से सोना-चांदी खरीदा। साथ ही बर्तनों की भी खूब खरीदारी की। शहर में उमड़ी भीड़ के कारण देर रात तक जाम की स्थिति बनी रही। धनतेरस पर सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन आदि खरीदने का विधान है। धनतेरस के दिन खरीदे गए सोने-चांदी के आभूषण व बर्तनों की दीपावली के दिन पूजन किया जाता है। सुबह से ही शहर के मुख्य बाजारों में भीड़ उमड़ी जिससे जगह-जगह जाम के हालात रहे। धनतेरस के दौरान पूरे बाजार में ऑफर की बहार रही। सजावट से उत्सव जैसा रहा माहौल:

loksabha election banner

मान्यता है कि धनतेरस के दिन खरीदादरी के लिए शुभ होता है। इसके लिए शहर के शोरूम से लेकर छोटे बड़े दुकानों पर विशेष रूप से सजावट की थी। इलेक्ट्रानिक्स, ऑटोमोबाइल, सर्राफा बाजार में सर्वाधिक उत्साह दिख रहा था। इसके लिए व्यापारियों ने विशेष तैयारियों से लेकर फाइनेंस की भी सुविधा दी हुई है। लोगों ने वाहनों के साथ अपने घरों के लिए नए सामान की भी खरीद की। ऑटोमोबाइल बाजार में आमतौर पर सुबह 10 बजे के बाद खुलने वाले शोरूम सुबह 8 बजे से ही खुल गए थे। दिनभर शोरूमों में भीड़भाड़ रही जिससे जमकर लक्ष्मी कृपा बरसी। ऑटोमोबाइल से लेकर सर्राफा, बर्तन, गारमेंट्स, गिफ्ट गैलरियों, मिठाई आदि की दुकानों में भी भीड़ रही।

शहर, कस्बा, गांव और गली मोहल्लों में दीये बेचने वालों, कैलेंडर और देवी देवताओं के पोस्टर बेचने वाले सड़क के बीच और जहां जगह मिली वहीं छोटे छोटे स्टाल लगाए हुए थे। दुपहिया वाहन शोरूम में रही भीड़:

वाहनों की खरीदारी को लेकर शहर के हीरो, होंडा, बजाज, टीवीएस, यामाहा सहित कारों के शो-रूम पर भी खरीदारों की भीड़ रही। शुभ समय पर खरीददारी करने के लिए लोगों ने अग्रिम बु¨कग तक कराई हुई थी। कई शोरूम पर दस-दस दिन पहले बुक की गई गाड़ियां भी धरतेरस के मुहूर्त में शोरूम से बाहर निकाली गई। ऑटोमोबाइल सेक्टर की अगर बात की जाए तो 200 के लगभग मोटरसाइकिल व 50 के लगभग गाड़ियों की धनतेरस के दिन बिक्री हुई है। इस हिसाब से करीब चार करोड़ का कारोबार हो पाया। सर्राफा बाजार में रही रौनक:

धनतेरस के दिन पांच बर्तनों के साथ शगुन के तौर पर चांदी के सिक्कों की भी खरीदारी करने का प्रचलन है। सुबह से ही सर्राफा की दुकान पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। इसके अलावा लोगों ने आभूषणों की भी खरीददारी की। चांदी से निर्मित देवी-देवताओं की छोटी प्रतिमाओं के साथ महिलाओं ने आभूषणों की भी खरीद की। सर्राफा की दुकानों के अलावा गिफ्ट गैलरियों में भी खरीददारी के लिए लोग खूब पहुंचे। शहर में ज्वेलरी की 80 के लगभग दुकानें हैं जिनपर 2 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ।

---------- छोटी दीपावली आज

धनतेसर के बाद पंच पर्व के दूसरे दिन मंगलवार को छोटी दीपावली मनाई जाएगी। बड़ी दीपावली से पूर्व छोटी दीपावली के अवसर पर घरों के आंगन में दीप जलाकर त्योहार के आगमन पर खुशियां मनाई जाती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.