स्कूलों में दीपावली उत्सव पर कराई विभिन्न प्रतियोगिताएं
फोटो संख्या: 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25 जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: दीपावली पर्व के उपलक्ष्य
फोटो संख्या: 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में बुधवार को विभिन्न कार्यक्रमों व प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया
पटौदी रोड स्थित यदुवंशी शिक्षा निकेतन में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को स्कूल के चेयरमैन राव बहादुर सिंह व प्राचार्य डा. आरएन सिंह ने बधाई दी। होली चाइल्ड स्कूल में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। स्कूल के निदेशक अनिरुद्ध सचदेवा ने सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। स्वामी उमाभारती स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में मानसी, हिमांशी, कोमल, आकांक्षा विधि, वंशिका, दिव्या, तान्या, तन्नू, मानसी व प्रगति विजेता रहे। प्राचार्य दीवान सिंह ने सभी को बधाई दी। बावल स्थित सीआर कान्वेंट स्कूल में रंगोली, दीया व थाली सजाओं प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। स्कूल के चेयरमैन चौ. रणबीर सिंह ने सभी को दीपावली की बधाई दी। माजरा श्योराज स्थित एम स्कूल में दीया व थाली सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में नितिन, आदित्य, चिराग, भव्या, निखिल, तनीषा, प्रिंस, राकेश, तान्या आदि विजेता रहे। स्कूल निदेशक ब्रिगेडियर हिम्मत सिंह व प्राचार्या मंजू यादव ने सभी को दीपावली की बधाई दी। भाड़ावास रोड स्थित सरस्वती विद्या निकेतन हाई स्कूल में विद्यार्थियों ने जागरुकता रैली निकाली। इस अवसर पर हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी आरके घोषले, प्राचार्य राजेश कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे। बेरली कलां स्थित सतलुत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दीपोत्सव मनाया गया। स्कूल के निदेशक रामपाल व प्राचार्या भारती यादव ने सभी को दीपावली की बधाई दी। इसी क्रम में आर्ट आफ लिविंग की ओर से अशक्त बच्चों के स्कूल नवप्रेरणा संस्थान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अशक्त बच्चों ने दीपावली से संबंधित विभिन्न उत्पाद बनाए। संस्था के प्रदेश संयोजक ब्रह्माप्रकाश भारद्वाज ने सभी को दीपावली की हार्दिक बधाई दी। रावमावि धारूहेड़ा में क्ले माडलिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्राचार्य देवेंद्रपाल चौहान ने सभी को दीपावली की हार्दिक बधाई दी। हरी सिंह पब्लिक स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेताओं को प्रचार्या डा. मधु जुनेजा सभी को दीपावली की हार्दिक बधाई दी। कंपनी बाग स्थित संसोरियम स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में डा. आत्मप्रकाश यादव मुख्य अतिथि थे। उन्होंने प्रतियोगिता में विजेता रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया। संगवाड़ी स्थित रावमावि में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्राचार्य बिक्रम सिंह ने सभी को दीपावली की हार्दिक बधाई दी।