बाइक की टक्कर मारी, एतराज जताया तो जमकर पीटा, बेटी वीडियो बनाकर बोली, इसी दिन का इंतजार था
पहले बाइक की टक्कर मार दी। जब एतराज जताया तो मारपीट की। मामला पानीपत के ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया का है। परिवार वालों के साथ मिलकर किया हमला। आठ नामजद। नगर निगम के सफाई कर्मचारी ने थाना पुराना औद्योगिक एरिया में दी शिकायत।
पानीपत, जागरण संवाददाता। पहले बाइक से टक्कर मारी, एतराज जताया तो जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं, जब पीटा जा रहा था, तब आरोपित की बेटी ने वीडियो भी बनाया। बोली कि इसी दिन का इंतजार था। मामला पानीपत के ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया का है। नगर निगम के सफाई कर्मचारी काबड़ी निवासी कृष्ण लाल ने आठ लोगों पर केस दर्ज कराया है।
कृष्ण लाल ने थाना पुराना औद्योगिक एरिया पुलिस शिकायत में बताया कि उसकी बहन सावित्री के मोबाइल पर बेटी शिवानी का फोन आया कि रवि ने सावन को बाइक से टक्कर मार दी है। जब उसने इस बारे एतराज जताया तो रवि ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर सावन को बुरी तरह से पीटा। आरोपित सूरज ने उसके गले में कपड़ा डालकर जान से मारने का प्रयास किया।
गंडासी, लोहे की राड थी
तभी उसकी बहन सावित्री व भतीजे कमल ने बीच बचाव करा सावन को बचाया। उसका कहना है कि आरोपित हाथों में गंडासी, लोहे की राड, कस्सी लिए हुए थे। विवेक उर्फ सन्नी ने गंडासी से कमल के सिर पर वार किया। इस कारण वो मौका पर ही बेसुध होकर गिर गया। आरोपितों ने उसकी बहन सावित्री को भी चोटें मारी। वह मौके पर पहुंचा तो आरोपित की लड़की मोबाइल में वीडियो बना रही थी। जो कह रही थी की इसी मौके की हमें काफी दिनों से तलाश थी। मैं तुम्हारा कुछ नहीं बिगड़ने दूंगी।
एक की हालत गंभीर
कृष्ण लाल का कहना है कि वह अन्य राहगीरों के साथ मिलकर भतीजे व बहन का बचाव करना चाहा तो तभी आरोपित सुनील ने हाथ में ली कस्सी से उसके ऊपर वार कर दिया। फिर अन्य आरोपितों ने उस पर डंडे, राड आदि से वार किए और जाते समय भी जान से मारने की धमकी देते गए। उसने अपने भतीजे सावन व कमल तथा बहन सावित्री को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से कमल की तबीयत खराब होने पर उसे सनौली रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। कृष्ण लाल ने आरोपितों से जान माल का खतरा जताते हुए सुरक्षा के साथ उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं पुलिस ने मामले में आठ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।