Move to Jagran APP

यमुनानगर में युवती के साथ डेढ़ साल तक किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर मुकरा आरोपित

यमुनानगर में दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्‍कर्म किया गया। आरोपित करीब डेढ़ साल तक वारदात को अंजाम देता रहा। इसके बाद शादी करने से मुकर गया। पीडि़ता ने पुलिस में शिकायत दी है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Wed, 09 Jun 2021 05:44 PM (IST)Updated: Wed, 09 Jun 2021 05:44 PM (IST)
यमुनानगर में युवती के साथ दुष्‍कर्म का मामला।

यमुनानगर, जेएनएन। यमुनानगर के थाना छप्पर क्षेत्र के एक गांव में युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ डेढ़ साल तक दुष्कर्म किया। बाद में युवक ने युवती को शादी करने से मना कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपित युवक समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

loksabha election banner

थाना छप्पर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने महिला पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि फरवरी 2020 में फेसबुक के माध्यम से उसकी दोस्ती अभिषेक नाम के युवक से हुई थी। इसके बाद उसकी व्हाट्सएप, फेसबुक मैसेंजर व इंस्टाग्राम के माध्यम से आरोपित से बात होने लगी। इस दौरान उसे पता चला कि अभिषेक जिला करनाल के गांव जुंडला का रहने वाला है। अभिषेक ने उससे वादा किया कि वह उससे शादी करेगा। वह उसकी बातो में आ गई।

पीड़िता ने बताया कि 21 फरवरी 2020 को अभिषेक उसे घुमाने के बहाने अंबाला के एक होटल में ले गया। जहां आरोपित ने उसे पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दी। जिसे पीते ही वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसे होश आया तो उसे अपने साथ गलत काम होने का पता चला। उसने इस बारे अभिषेक से बात की तो अभिषेक ने उसे कहा कि वह उससे शादी करेगा।

पीड़िता ने बताया कि इसके बाद भी आरोपित ने उसे शादी का झांसा देकर करीब डेढ़ साल तक दुष्कर्म किया। बाद में आरोपित ने उसे शादी करने से मना कर दिया। वह उसे धमकाने लगा कि यदि यह बात उसने किसी को बताई तो वह उसे जान से मार देगा। इस बारे में उसने अभिषेक के भाई अंकित, बहन कोमल, मां रेखा, विवेक व राहुल से बात की तो वह उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगे। उसने मामले की शिकायत थाने में दी। महिला थाना पुलिस ने उक्त लोगों पर केस दर्ज कर लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.