संक्रमित युवक ने Coronavirus को हराया, हेल्दी डाइट से जीत ली जिंदगी की जंग
पानीपत में इंग्लैंड से लौटा कोरेाना पॉजिटिव युवक की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। उसने अपनी इच्छा शक्ति डॉक्टरों की मेहनत और हेल्दी डाइट से जिंदगी की जंग जीत ली है।
पानीपत, जेएनएन। कोरोना वायरस (कोविड-19) खतरनाक है, इसका अर्थ यह नहीं कि इसे शिकस्त नहीं दी जा सके। 19 मार्च से सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में एडमिट मॉडल टाउन निवासी 21 वर्षीय युवक ने मजबूत इम्यूनिटी, इच्छा शक्ति और हेल्दी डाइट से इस वायरस को हरा दिया। युवक को एंटी वायरल मेडिसिन दी गई। उसकी तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
युवक लंदन में रहकर बीबीए अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। वह 15 मार्च को भारत लौट रहा था। लंदन और दिल्ली एयरपोर्ट पर उसकी स्क्रीङ्क्षनग हुई थी। वह कैब से घर पहुंचा। 18 मार्च को उसकी तबीयत बिगड़ी, 19 मार्च को उसके स्वाब का सैंपल मेडिकल कॉलेज खानपुर लैब भेजा। रिपोर्ट पॉजिटिव मिली तो उसे आइसोलेशन वार्ड में एडमिट कर लिया गया। दोबारा उसका सैंपल पुणे लैब भेजा, वहां से भी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। बृहस्पतिवार को तीसरी बार सैंपल भेजा तो रिपोर्ट निगेटिव आई। अस्पताल स्टाफ की मानें तो युवक ने वायरस को हावी नहीं होने दिया। एकांतवास को हथियार बनाया। मनोरंजन के लिए नेटफिलिक्स एप का सहारा लिया। डॉक्टरों से भी लगातार फोन पर बात करता रहा।
अस्पताल से मिलने वाली हेवी प्रोटीनयुक्त डाइट ने अपना काम किया। नतीजा, 14 दिन के क्वारंटाइन पीरियड से पहले ही उसने कोरोना वायरस को शिकस्त दे दी है। पॉजिटिव मरीज के स्वस्थ होने का यह पहला मामला है। वहीं, राइस मिल में काम करने वाली महिला की दूसरी सैंपल रिपोर्ट भी रोहतक में निगेटिव मिली है।
पॉजिटिव रोगियों को दी जा रही डाइट
छह बजे सुबह : गिलोय या एलोविरा का पानी
साढ़े सात बजे नाश्ता : 150 एमएल दूध, मीठा दलिया, वेज पोहा हरी चटनी के साथ, सूजी की खीर।
साढ़े दस बजे सुबह : एक संतरा और 150 ग्राम पपीता।
एक बजे दोपहर लंच : वेज खिचड़ी या दाल, एक कटोरी चावल।
शाम साढ़े चार बजे : वेज सूप 150 एमएल, एक गिलास दूध और कुछ ग्राम मखाने।
शाम सात बजे डिनर : वेज दलिया, प्याज पुलाव और दाल।
अस्पताल के आइसोलेशन में छह पॉजिटिव मरीज एडमिट हैं। इनमें एक महिला को छोड़, सभी की आयु 21 से 35 वर्ष के बीच है। अच्छी बात यह कि सभी की रोगों से लडऩे की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। इलाज, एकांतवास, डाइट और इच्छा शक्ति मिल जाएं तो कोरोना वायरस पॉजिटिव जल्द स्वस्थ हो जाता है।
डॉ. आलोक जैन, एमएस-सिविल अस्पताल