Move to Jagran APP

युवा पीढ़ी को पता हो, ये आजादी हमें इतनी आसानी से नहीं मिली : प्राचार्य

पानीपत के आइबी पीजी कालेज में इतिहास विभाग की ओर से भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Mar 2021 05:05 AM (IST)Updated: Sat, 13 Mar 2021 05:05 AM (IST)
युवा पीढ़ी को पता हो, ये आजादी हमें इतनी आसानी से नहीं मिली : प्राचार्य
युवा पीढ़ी को पता हो, ये आजादी हमें इतनी आसानी से नहीं मिली : प्राचार्य

जागरण संवाददाता, पानीपत : आइबी पीजी कालेज में इतिहास विभाग की ओर से भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। उच्चतर शिक्षा विभाग, पंचकूला के निर्देशानुसार भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन एक राष्ट्रीय जनसंघर्ष पर एक सेमिनार हुआ। मुख्य वक्ता इतिहास के विभागाध्यक्ष डा. रामेश्वर दास रहे। शुभारंभ प्राचार्य डा. अजय गर्ग ने किया।

loksabha election banner

प्राचार्य ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास के बारे में पता होना चाहिए की ये आजादी हमें इतनी आसानी से नहीं मिली है। इस आजादी के लिए असंख्य लोगों ने कुर्बानी दी है। उन्होंने कहा कि हमारा ये कर्तव्य बनता है कि हम उनके बलिदान को कभी न भूले। वहीं मुख्य वक्ता डा. रामेश्वर दास ने कहा कि 12 मार्च 1930 के दिन ही दांडी मार्च प्रारंभ हुआ था। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने मात्र 78 सहयोगियों के साथ यह आंदोलन शुरू किया। जिसने आगे चलकर एक बड़ा रूप धारण किया और देश को आजाद कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने भारत की प्राचीन सभ्यता से राष्ट्रीय आंदोलन को मिली ऊर्जा का भी उल्लेख किया। मंच संचालन डा. किरण मदान ने किया।

इस मौके पर डा. विनय वधवा, प्रो. अश्वनी गुप्ता, प्रो. परमजीत सिंह, प्रो. पीके नरूला, प्रो. रंजना शर्मा, डा. मोहम्मद ईशाक, डा. सुनित शर्मा, प्रो. नीलम दहिया और डा. अर्पणा गर्ग मौजूद रहे। स्वतंत्रता सेनानियों बारे युवाओं को पता होना चाहिए

फोटो संख्या - 06

जासं, पानीपत : आर्य पीजी कालेज की एनएसएस ईकाई के तत्वावधान में आजादी का अमृत महोत्सव की शानदार शुरूआत हुई। महोत्सव में एनएसएस के स्वयंसेवकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। मुख्य वक्ता प्रो. विजय सिंह रहे। शुभारंभ प्राचार्य डा. जगदीश गुप्ता ने किया।

मुख्य वक्ता डा. विजय सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों बारे युवाओं को पता होना चाहिए। जिससे वो देश को आगे बढ़ा सके। आज का युवा देश की प्रगति को दिशा दे सकता। इसलिए युवा देश के इतिहास व आजादी के लिए बलिदान देने वालों के बारे में जानकर उनसे प्रेरणा ले। प्राचार्य डा. जगदीश गुप्ता ने कहा कि अमृत महोत्सव वो महोत्सव है, जो हमारे देश की आजादी को 75 साल पूरे होने पर पूरे देश में 15 अगस्त 2022 तक मनाया जाएगा। आने वाले 75 सप्ताह तक पूरे देश मे अलग-अलग जगहों पर हर सप्ताह एक आयोजन होगा। प्राचार्य ने युवाओं से आह्वान किया कि वे देश को विकास की ओर आगे बढ़ाने के लिए तत्पर रहे। इस मौके पर एनएसएस ईकाई के समंवयक प्रो. विवेक गुप्ता, प्राध्यापिका प्रिया गुप्ता आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.