Move to Jagran APP

तबाही मचा रहा यमुना का उफान, गांवों में घुसा पानी, हेलीकॉप्‍टर से रेस्‍क्‍यू शुरू Panipat News

हथिनी कुंड बैराज से यमुना में 8 लाख 28 हजार 72 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से नदी के किनारे बसे गांवों की स्थिति खराब है। यमुनानदी और करनाल के कई गांवों में पानी घुस गया है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Tue, 20 Aug 2019 01:13 PM (IST)Updated: Wed, 21 Aug 2019 10:42 AM (IST)
तबाही मचा रहा यमुना का उफान, गांवों में घुसा पानी, हेलीकॉप्‍टर से रेस्‍क्‍यू शुरू Panipat News

पानीपत, जेएनएन। यमुना नदी हरियाणा में यमुना नदी का उफान तबाही मचा रहा है। हथिनी कुंड बैराज से यमुना में पानी छोड़े जाने से नदी के किनारे बसे गांवों की स्थिति खराब है। करनाल के 32 गांव पानी की चपेट में हैं। रात तीन बजे प्रशासनिक अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर की मदद से गढ़पुर टापू के परिवार के सात बच्चों समेत 9 सदस्यों को सुरक्षित निकाला। यमुनानगर, पानीपत व सोनीपत जिले में भी यमुना नदी के किनारे बसे गांवों में जलभराव से भय का माहौल है। नदी के किनारे बसे गांवों के स्कूलों में भी एहतियात के तौर छुट्टी कर दी गई है।

loksabha election banner

करनाल में रात तीन बजे प्रशासनिक अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर की मदद से गढ़पुर टापू के परिवार के सात बच्चों समेत 9 सदस्यों को सुरक्षित निकाला। सुबह हथनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने पर इंद्री क्षेत्र के गांवों में यमुना नदी का पानी खेतों में घुस गया। हजारों एकड़ फसल डूब गई।

यमुना नदी का 828072 क्यूसेक पानी तबाही मचाता हुआ चला गया। लोगों की पूरी रात भय के साए में कटी। यमुनानगर जिले में यमुना से सटे आसपास के गांवों में पानी घुस जाने से भारी नुकसान हुआ है। करीब आठ हजार एकड़ में खड़ी धान, गन्ना व चारे की फसल में पानी में समा गई है।  फिलहाल हथनीकुंड बैराज पर स्थिति सामान्य है, पानी का बहाव घटकर करीब दो लाख क्यूसेक रह गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.