Move to Jagran APP

जेठानी की हरी चुनरी चौपाल की तर्ज पर चचेरी देवरानी का महिला सम्मेलन

गोहाना रैली में पारिवारिक विवाद बढ़ने पर अजय चौटाला के दोनों बेटों दुष्यंत और दिग्विजय सिंह ने जननायक जनता पार्टी बना ली। विधायक नैना इस लड़ाई में अपने बेटों के साथ खड़ी हो गई। उन्होंने अलग पार्टी बनाने के बाद भी हरी चुनरी चौपाल शुरू रखी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Jul 2019 09:07 AM (IST)Updated: Mon, 15 Jul 2019 06:37 AM (IST)
जेठानी की हरी चुनरी चौपाल की तर्ज पर चचेरी देवरानी का महिला सम्मेलन
जेठानी की हरी चुनरी चौपाल की तर्ज पर चचेरी देवरानी का महिला सम्मेलन

जगमहेंद्र सरोहा, पानीपत : विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक दल प्रचार-प्रसार में कूद गए हैं। चौटाला परिवार की बहुएं भी अब खुलकर सामने आ गई हैं। ओमप्रकाश चौटाला के भाई प्रताप की पुत्रवधु सुनैना ने अपनी जेठानी नैना की तर्ज पर महिला सम्मेलन शुरू किए हैं। सुनैना का जिले का पहला महिला सम्मेलन सोमवार 15 जुलाई को उग्राखेड़ी में होगा।

loksabha election banner

इनेलो ने महिलाओं को जोड़ने के लिए हरी चुनरी चौपाल कार्यक्रम शुरू किया था। इसकी कमान नैना चौटाला को सौंपी थी। गोहाना रैली में पारिवारिक विवाद बढ़ने पर अजय चौटाला के दोनों बेटों दुष्यंत और दिग्विजय सिंह ने जननायक जनता पार्टी बना ली। विधायक नैना इस लड़ाई में अपने बेटों के साथ खड़ी हो गई। उन्होंने अलग पार्टी बनाने के बाद भी हरी चुनरी चौपाल शुरू रखी।

हरी चुनरी चौपाल में महिलाओं को मिल रही शक्ति

जजपा के पानीपत ग्रामीण हलका प्रभारी देवेंद्र सिंह कादियान ने बताया कि गत दिनों सिवाह गांव में हरी चुनरी चौपाल की गई थी। इससे महिलाएं जुड़ रही हैं। पार्टी इस कार्यक्रम को आगे भी जारी रखेगी।

महिला सम्मेलन पार्टी को बनाएगा मजबूत

इनेलो पानीपत के युवा प्रधान नवीन नैन ने बताया कि पार्टी का महिला सम्मेलन महिलाओं को मजबूत बनाएगा। उग्राखेड़ी गांव में 15 जुलाई को पानीपत जिले का पहला सम्मेलन कराया जाएगा। जिसमें महिलाओं को आगे आने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसे सुनैना चौटाला संबोधित करेंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.