Move to Jagran APP

महिलाओं के रसोई और महंगाई को छोड़ा पीछे, रोजगार, विकास और राष्ट्र मुद्दा

एक समय था जब महिलाएं रसोई और घर की चाहरदीवारी के अंदर रहती थी। आज वक्त बदल गया है। महिला सशक्तीकरण के साथ नारों के साथ उनको मजबूती मिली है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Oct 2019 09:41 AM (IST)Updated: Wed, 23 Oct 2019 06:29 AM (IST)
महिलाओं के रसोई और महंगाई को छोड़ा पीछे, रोजगार, विकास और राष्ट्र मुद्दा
महिलाओं के रसोई और महंगाई को छोड़ा पीछे, रोजगार, विकास और राष्ट्र मुद्दा

जगमहेंद्र सरोहा, पानीपत : एक समय था जब महिलाएं रसोई और घर की चाहरदीवारी के अंदर रहती थी। आज वक्त बदल गया है। महिला सशक्तीकरण के साथ नारों के साथ उनको मजबूती मिली है। उन्होंने इन सबको पीछे छोड़कर देश, विकास और राष्ट्रवाद को मुद्दा बनाया है। इन्हीं मुद्दों पर विधानसभा चुनाव में मतदान भी किया। उनका मानना है कि वह रसोई और परिवार को चला सकती है तो देश को चलाने में भी अपनी भूमिका दर्ज करा सकती है।

loksabha election banner

मतदान के दिन दैनिक जागरण की टीम ने 441 महिलाओं से पांच मुद्दों पर बातचीत की।

मॉडल टाउन निवासी रिया ने बताया कि वह आइबी कॉलेज में प्रोफेसर है। आज युवाओं के सामने सबसे बड़ी चुनौती रोजगार है। स्थानीय मुद्दों में सफाई बड़ा सवाल है। जनप्रतिनिधियों को बड़ी योजनाओं को लाने के साथ सामान्य मुद्दों के समाधान पर भी काम करना चाहिए। महिलाएं अब आगे आ रही हैं।

मॉडल टाउन की 90 वर्षीय सत्या रानी ने बताया कि मतदान का सबको अधिकार मिला है। हर व्यक्ति को इसका प्रयोग करना चाहिए। मैंने आज तक अपना वोट नहीं छोड़ा है। पहले महंगाई मुद्दा होते थे। अब राष्ट्रवाद और रोजगार मुद्दे बने हैं। आज लोग अपने हित से ऊपर उठे हैं। मैं इस उम्र में भी मतदान करने आती हूं।

मॉडल टाउन की बिजनेस वूमन कोमल सिगला ने बताया कि लोगों की सोच में बदलाव आया है। वे सरकार से भी बदलाव की उम्मीद रखते हैं। लोगों को अपनी और शहर की तरक्की पसंद हैं। यहां स्वच्छता बड़ा सवाल है। विदेशों में सफाई को अपनाया जाता है। यहां लोग इतने जागरूक नहीं हैं।

कच्चा कैंप की ममता ने बताया कि मतदाता अपनी मजबूत सरकार के लिए मतदान करता है। मैंने भी इसी सोच के साथ मतदान किया है। सरकार को लोगों को मूलभूत सुविधा मुहैया करानी चाहिए। यह प्रत्येक नागरिक का अधिकार भी है। व्यक्ति या परिवार के मजबूत होने पर प्रदेश व देश को मजबूती मिलेगी।

सिम्मी ने बताया कि महिला सुरक्षा बड़ा सवाल है। इसमें सुधार की जरूरत है। माता-पिता के लिए आज उनके बच्चों का रोजगार सबसे बड़ी चिता है। सरकारों को इस दिशा में काम करने की जरूरत है। रोजगार मिलने पर महंगाई जैसे मुद्दे खुद खत्म हो जाएंगे।

तहसील कैंप की राखी ने बताया कि मेरे लिए विकास और राष्ट्र बड़ा मुद्दा है। राष्ट्र की मजबूती से ही व्यक्ति मजबूत होगा। मैंने इसी के आधार पर अपना मतदान किया है। आज महंगाई बड़ा विषय है, लेकिन यह राष्ट्र से बड़ी नहीं है।

कच्चा कैंप की चंचल ने बताया कि हर व्यक्ति मजबूत राष्ट्र के लिए वोट करता है। मैंने भी इसी सोच के साथ मतदान किया है। आज लोगों की सोच बदली है। अब निश्चित तौर पर देश भी बदलेगा। आय की दर बढ़ने के साथ महंगाई भी खुद बढ़ जाती है। मेरे लिए महंगाई बड़ा विषय नहीं है।

इंसार चौक की प्रकाश देवी ने बताया कि विकास जरूरी है। पानीपत जैसे शहर में आज किसी तरह का बदलाव नहीं आया है। आज भी 20 साल पुराना शहर दिख रहा है। मैंने विकास के नाम पर अपना वोट दिया है।

इंसार बाजार की लक्ष्मी देवी ने बताया कि गरीब, किसान व जवान के लिए योजना जरूरी है। महंगाई भी आज बड़ा विषय है। रसोई से प्याज और मटर खत्म हो गए हैं। लोगों की आर्थिक स्थिति भी कमजोर हुई है। इनमें सुधार को मेरा वोट गया है।

इंसार चौक की सान्या ने बताया कि मेरे लिए रोजगार प्राथमिक है। इसके बिना देश को मजबूती नहीं मिल सकती। युवाओं को आज मंदिर और मस्जिद से ज्यादा रोजगार की जरूरत है। युवा इन सब विषयों पर लड़ाइयों को जरूरी नहीं मानता।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.