Move to Jagran APP

कोरोना काल में जन सेवा करने वाली महिलाएं होंगी सम्मानित

पानीपत में भाजपा महिला मोर्चा सात मार्च को महिला दिवस मनाएगा। इस दिन कोविड महामारी काल में जन सेवा करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Mar 2021 06:30 AM (IST)Updated: Sat, 06 Mar 2021 06:30 AM (IST)
कोरोना काल में जन सेवा करने वाली महिलाएं होंगी सम्मानित
कोरोना काल में जन सेवा करने वाली महिलाएं होंगी सम्मानित

जासं, पानीपत : भाजपा महिला मोर्चा सात मार्च को महिला दिवस मनाएगा। इस दिन अपनी जान की परवाह न करते हुए कोविड महामारी काल में जन सेवा करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। जिला भाजपा अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने अपने कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कार्यक्रम में मु्ख्य अतिथि सांसद सुनीता दुग्गल ब प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष निर्मल बैरागी होंगी। महिलाओं के लिए स्वास्थ्य संबंधी जागृति अभियान चलाया जाएगा। भाजपा सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है। पंचायती राज में महिलाओं को पचास प्रतिशत स्थान आरक्षित किया गया है। इस अवसर पर काजल गोस्वामी, माधवी वर्मा, ईश राणा, सुनीता गोयल, निशा सिंह, इंदु कुकरेजा, नीरजा सिगला, कोमल, मालती मलिक व साधना मौजूद रहीं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.