Move to Jagran APP

महिलाओं को 'शक्ति' के अवगत करवाएगी पुलिस, दुर्गा शक्ति एप डाउनलोड करवाएगी महिला पुलिस

हरियाणा पुलिस ने महिला सुरक्षा के लिए दुर्गा शक्ति एप लॉन्च की थी। अब महिला पुलिस इस ऐप के बारे में जागरूक करने के लिए दोबारा सड़कों पर उतरेगी। महिलाओं के मोबाइल में दुर्गा शक्ति एप भी डाउनलोड करवाई जाएगी।

By Umesh KdhyaniEdited By: Published: Tue, 15 Jun 2021 03:18 PM (IST)Updated: Tue, 15 Jun 2021 03:18 PM (IST)
महिला पुलिस बच्चों को चाइल्ड राइट्स एक्ट और पोक्सो एक्ट की जानकारी देने के लिए कार्यक्रम शुरू करेगी।

अंबाला, जेएनएन। कोरोना के मामलों में अब काफी सुधार आया है। ऐसे में महिला थाना पुलिस टीम सड़क पर उतर महिलाओं को दोबारा से दुर्गा शक्ति एप के बारे में जागरूक करते हुए दिखाई देगी। दरअसल, पिछले काफी दिनों से महिलाओं से छेड़छाड़, मारपीट व दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं। इसी के मद्​देनजर पुलिस महिला व युवतियों को सहायता के लिए दुर्गा शक्ति एप के बारे में जागरूक करेगी तथा उनके मोबाइल में एप को डाउनलोड भी करवाया जाएगा। महिला सुरक्षा के क्षेत्र में दुर्गा शक्ति एप को हरियाणा पुलिस का बड़ा कदम माना जा रहा है।

loksabha election banner

बच्चों को दी जाएगी राइट्स एक्ट के बारे में जानकारी 

इतना ही नहीं महिला पुलिस बच्चों को चाइल्ड राइट्स एक्ट और पोक्सो एक्ट की जानकारी देने के लिए कार्यक्रम शुरू करेगी। दरअसल, पिछले कुछ दिनाें से बच्चों के साथ शोषण के मामले बढ़ रहे हैं। इसी को देखते हुए महिला कर्मचारी बच्चों को किस तरह से अपनी हेल्प और शिकायत के लिए किस नंबर पर कॉल की जा सकती है के बारे में बताएगी। 

दुर्गा शक्ति एप करवाया जाएगा डाउनलोड

महिला पुलिस टीमें फील्ड में उतर कर महिला व युवतियों को दुर्गा शक्ति एप के बारे में जागरूक करेगी, ताकि वे घर जाकर इसे अपने मोबाइल में डाउन कर सके। बता दें महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग ने दुर्गा शक्ति ऐप लांच किया हुआ है। ऐप का लाल बटन दबाते ही पीड़ित महिला के पास चंद ही मिनटों में पुलिस पहुंच जाएगी और महिलाओं से छेड़छाड़ या किसी भी प्रकार की हरकत करने वाले मनचलों को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी। बताया जाएगा कि ऐप को मोबाइल में डाउनलोड कर किसी भी परिस्थिति में इस्तेमाल कर पुलिस की मदद मांग सकती है। उन्हें आपातकालीन स्थिति में लाल बटन पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद महिला पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 1091 पर सूचना मिलेगी।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.