Move to Jagran APP

सफलता के लिए सोच बदलें महिलाएं : पूजा वशिष्ठ

महिलाओं को अपनी पुरानी सोच बदलनी होगी। अपने विवेक और फैसले के अनुसार लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करनी होगी। आत्मनिर्भर बनने का प्रयास करना होगा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Jan 2021 05:53 AM (IST)Updated: Sun, 17 Jan 2021 05:53 AM (IST)
सफलता के लिए सोच बदलें महिलाएं : पूजा वशिष्ठ

जागरण संवाददाता, समालखा : राजकीय सीसे स्कूल, पावटी में रोल मॉडल कार्यक्रम के तहत लड़कियों का उत्साहव‌र्द्धन किया गया। मुख्यातिथि एएसपी पूजा वशिष्ठ ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस और शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। बच्चों ने महिला सशक्तीकरण से संबंधित दोहा, स्लोगन, गीत व हरियाण्वी नृत्य से समां बांधा। प्रिसिपल डा. रविद्र डिकाडला ने स्मृति चिह्न देकर मेहमान का स्वागत किया।

loksabha election banner

मुख्य अतिथि ने कहा कि महिलाओं को अपनी पुरानी सोच बदलनी होगी। अपने विवेक और फैसले के अनुसार लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करनी होगी। आत्मनिर्भर बनने का प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि समान काम करने वाले महिला-पुरुषों में भिन्नता नहीं होनी चाहिए। ग्रामीण अंचल के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं होती है। महिलाओं ने हर क्षेत्र में तरक्की की है। हमारे जैसे लोग भी गांव से ही पढ़-लिखकर अधिकारी बने हैं।

उन्होंने कहा कि पढ़ने वाले बच्चों को चूल्हा-चौका से दूर रहना होगा। आत्मनिर्भरता के लिए प्रयास करना होगा। लक्ष्य तय करके आगे बढ़ोगे तो जीवन में हमेशा सफलता मिलेगी। उन्होंने भी बीटेक करने के बाद तीसरे प्रयास में सफलता हासिल की है। उन्होंने अभिभावकों से पारिवारिक माहौल को बेहतर बनाने को कहा, जिससे बच्चों को आगे बढ़ने में संघर्ष नहीं करना पड़े। मंच संचालन शिक्षिका प्रीति ने किया। इस अवसर पर शिक्षक राजकुमार, हरिओम, प्रवीण, शीतल, अशोक गोयल, कैलाश, वीणा, सुनीता, रेणू, अनुज, निधि, सुमन, सतीश, सचिन, प्रियंका मौजूद रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.