वूमन वेलफेयर सोसाइटी ने निगम कमिश्नर से समस्याओं के समाधान पर किया मंथन
मां सरस्वती वूमन वेलफेयर सोसाइटी के सदस्याओं ने सफाई अभियान में आने वाली परेशानियों को लेकर नगर निगम कमिश्नर प्रदीप डागर से विचार विमर्श किया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 30 Aug 2018 09:44 AM (IST)Updated: Thu, 30 Aug 2018 09:44 AM (IST)
जासं, पानीपत : मां सरस्वती वूमन वेलफेयर सोसाइटी के सदस्याओं ने सफाई अभियान में आने वाली परेशानियों को लेकर नगर निगम कमिश्नर प्रदीप डागर से विचार विमर्श किया। प्रधान इंदु कुकरेजा ने कहा कि शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। लोगों को घरों से बाहर निकलने में परेशानी हो रही है। शहर में ट्राली और रेहड़ी घरों तक नहीं पहुंच पा रही। निगम कमिश्नर ने एक सप्ताह में समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें