कुरुक्षेत्र में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति व बेटी को दी नींद की गोलियां, ओवरडोज से मौत
एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर बेटी व पति को नींद की गोलियां दे दी। ओवरडोज के कारण पति व बेटी की मौत हो गई।
जेएनएन, कुरुक्षेत्र। महिला एक व्यक्ति के प्रेम में इस कदर अंधी हो गई कि उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति व बेटी को नींद की गोलियां खिला दी। ज्यादा गोलियां खाने से पति व बेटी की हालत बिगड़ गई और दोनों की मौत हो गई। घटना थाना केयूके के अंतर्गत गांव घराड़सी की है।
बताया जा रहा है कि महिला का लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर बुधवार शाम को नींद की गोली दी थी। वीरवार सुबह दोनों अचेत मिले। उनको शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। पहले पिता व फिर बेटी ने दम तोड़ा। केयूके थाना पुलिस ने महिला व उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
केयूके थाना पुलिस ने घराड़सी के ऋषिपाल की शिकायत पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने शिकायत लेकर महिला बिमला और उसके प्रेमी सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि इसके बाद महिला ने खुद भी जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसको भी एक अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
मृतक के भाई ने जब पुलिस को इस बारे में बताया तो पुलिस को संदेह हुआ और पता चला कि महिला ने ही पति और बेटी को नींद की गोली खिलाई थी। महिला की हालत में सुधार होते ही इस बारे में ज्यादा पूछताछ होने पर मामला और भी साफ हो सकेगा। बता दें कि बीते कुछ महीनों में हरियाणा में पत्नी द्वारा प्रेमी से पति की हत्या करवाने या करने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। झज्जर, रोहतक, फतेहाबाद और हिसार में भी ऐसे ही केस सामने आ चुके हैं।
यह भी पढ़ें: पिता की मौत के आठ साल बाद तक बेटे ने ली 92 लाख Pension, दो बार पेश किया फर्जी Living certificate
यह भी पढ़ें: हाई कोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला, मामूली विवाद पर दर्ज केस के कारण बर्खास्त नहीं किया जा सकता कर्मचारी