Move to Jagran APP

करनाल में दो मासूम बच्चों को गोद में लेकर नहर में कूदी महिला, मचा हड़कंप

करनाल में घरेलू कलह में दो मासूम बच्चों की जान चली गई। महिला 3 साल के बेटे और 11 साल की बेटी को लेकर नहर में कूद गया। आसपास मौजूद लोगों ने महिला को तो बाहर निकाल लिया। लेकिन तेज बहाव में दोनों बच्चे बह गए।

By Umesh KdhyaniEdited By: Published: Tue, 08 Jun 2021 07:19 PM (IST)Updated: Tue, 08 Jun 2021 07:19 PM (IST)
करनाल में दो मासूम बच्चों को गोद में लेकर नहर में कूदी महिला, मचा हड़कंप
महिला का पति शराबी प्रवृत्ति का है। अकसर दोनों के बीच विवाद रहता था।

करनाल/घरौंडा, जेएनएन। पनौड़ी गांव की एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ उचाना के पास नहर में छलांग लगा दी। लोगों ने महिला को नहर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन दोनों बच्चे पानी के तेज बहाव में बह गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बच्चों की तलाश शुरू कर दी है। महिला के परिजनों के मुताबिक घरेलू विवाद के चलते महिला ने छलांग लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

loksabha election banner

गांव पनौड़ी निवासी महिला अंजू घरेलू कलह के चलते परेशान थी। जिसके चलते अंजू ने मंगलवार को करीब तीन बजे उचाना के पास पश्चिमी यमुना नहर में अपने अपने तीन वर्षीय लड़के ईवान व 11 वर्षीय लड़की भावना के साथ छलांग लगा दी। दोनों बच्चे पानी में बह गए, लेकिन लोगों ने महिला को बाहर निकाल लिया। अंजू की भाभी सिमरन के मुताबिक अंजू का पति शराबी प्रवृत्ति का है। अकसर दोनों के बीच विवाद रहता था। वे दो दिन पहले भी अंजू से मिलकर आई थी, तब घर में सबकुछ ठीक-ठाक था, लेकिन उसके बाद क्या कुछ हुआ इसका पता नहीं।

महिला की कहानी प्रत्यक्षदर्शियों के बयान से अलग

वहीं नहर में छलांग लगाने वाली महिला अंजू ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने अपने बच्चों को बाहर ही खड़ा कर दिया था और बच्चों को यह कहकर छलांग लगा दी कि किसी के साथ अपने नाना के घर चले जाना और बता देना कि उनकी बेटी नहीं रही। जबकि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जब महिला को बाहर निकाला गया था तो महिला ने स्वयं बताया था कि उसने पहले अपने बच्चों को नहर में फेंका था, उसके बाद उसने खुद भी छलांग लगा दी थी। अब महिला अपने बात से ही मुकर रही है।

महिला बोली- पति शराब पीकर मारपीट करता है

नहर में छलांग लगाने वाली महिला अंजू का कहना है कि शायद बच्चे उसे बचाने के लिए नहर में कूद गए। लोगों ने उसे तो बचा लिया लेकिन बच्चे बह गए। महिला ने अपने पति पर उसको तंग करने व मारपीट के आरोप लगाए है। महिला का आरोप है कि उसका शराबी पति उसके साथ आए दिन मारपीट करता है। जिसकी वजह से वह परेशान चल रही थी। बच्चों की तलाश के लिए पुलिस गोताखोरों की मदद ले रही है। बच्चों का कोई भी सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.