Move to Jagran APP

नाइजीरियाई प्रिंस की पत्नी का काला चिट्ठा, बैग में साढ़े तीन करोड़ के नशीले लड्डू

पानीपत पुलिस ने दिल्ली से पंजाब ले जा रही साढ़े तीन करोड़ की हेरोइन के तीन लड्डू सहित महिला को गिरफ्तार किया।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Wed, 03 Apr 2019 02:40 PM (IST)Updated: Thu, 04 Apr 2019 11:10 AM (IST)
नाइजीरियाई प्रिंस की पत्नी का काला चिट्ठा, बैग में साढ़े तीन करोड़ के नशीले लड्डू
नाइजीरियाई प्रिंस की पत्नी का काला चिट्ठा, बैग में साढ़े तीन करोड़ के नशीले लड्डू

पानीपत, जेएनएन। पंजाब की एक महिला को बस अड्डा के पास से सीआइए-1 ने 3.50 करोड़ रुपये कीमत के 670 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित महिला से हेरोइन के चार लड्डू बरामद हुए हैं। वह दिल्ली के मोहननगर से चिट्टा लेकर जालंधर जा रही थी। 

loksabha election banner

सीआइए-1 प्रभारी संदीप छिक्कारा ने बताया कि उसकी टीम बस अड्डा के पास गश्त कर रही थी। इसी बीच दिल्ली की तरफ से आई बस से एक महिला उतरी। महिला पैदल जा रही थी। जांच में उसके कब्जे से 670 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ। महिला की पहचान जालंधर जिले के शाहपुर की परविंद्र कौर के रूप में हुई है। 

सिंगापुर में हुई नाइजीरिया के प्रिंस नामक व्यक्ति से मुलाकात
परविंद्र ने बताया कि उसका 14 साल का बेटा है। बेटा गर्भ में था, तभी पति छोड़कर चला गया। चार साल पहले सिंगापुर गई थी। वहां उसकी मुलाकात नाइजीरियाई प्रिंस  से हुई। बाद में दोनों ने शादी कर ली। वह दिल्ली के मोहननगर से हेरोइन लेकर आई थी। वह पहले एक बार दिल्ली से हेरोइन लेकर जालंधर में सप्लाई कर चुकी है।

  heroine

बस अड्डे से पकड़ी गई
सीआइए-1 टीम प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि बस स्टैंड के पास दिल्ली की ओर से एक बस आई। बस से एक महिला उतरी और भूरे रंग का बैग लेकर पैदल सरकारी अस्पताल की ओर जाने लगी। तभी मुखबिर ने सूचना दे दी कि महिला के पास नशीला पदार्थ है। महिला से पूछताछ की उसकी पहचान पंजाब के जिला जालंधर के शाहपुर गांव निवासी परविंद्र कौर पत्नी मदन लाल के रूप में हुई। मौके पर डीएसपी सतीश कुमार के सामने परविंद्र कौर के बैग की जांच की तो इसमें सफेद रंग के चार लड्डू मिले। ये 670 ग्राम हेरोइन थी।   

नाइजीरियन है सरगना, दिल्ली में ठिकाना
पंजाब में हेरोइन की तस्कर नाइजीरिया के हैं। इन तस्करों ने दिल्ली के मोहन नगर, मालवीय नगर, विकासपुरी और तिलक नगर में किराये के मकानों को ठिकाना बना रखा है। ये हेरोइन की पंजाब के जालंधर, लुधियाना और पटियाला में कराते हैं। 

 trap

महिलाओं से कराते हैं तस्करी
तस्करी महिलाओं से कराते हैं, ताकि पुलिस शक न कर सके। इन महिलाओं नशे की खेप पहुंचाने के लिए 50 हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये देते हैं। तस्करों के गुर्गे पंजाब में भी है। महिलाओं को नशे की खेप देने व लेने वाले दो लोगों के बारे में बताया जाता है। अन्य की जानकारी नहीं दी जाती है। ताकि महिला पकड़ी जाए तो पुलिस सरगना तक न पहुंच पाए। 

ढाई महीने में तीन महिला तस्कर गिरफ्तार
पुलिस ढाई महीने में तीन महिला तस्करों को 1 किलो 395 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर चुकी है। इस हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब सात करोड़ रुपये की है। 18 फरवरी को टोल प्लाजा पर नाइजीरिया की डुओ जौ विरमी को सीआइए-1 ने  425 हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। इसी तरह से पुलिस छह फरवरी को पुलिस ने टोल प्लाजा पर दिल्ली के मजनू टीला की नेहा को 300 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था। पुलिस आरोपित नेहा और ड्यू को दिल्ली में घुमाती रही, लेकिन तस्करों तक नहीं पहुंच पाई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.