Move to Jagran APP

यमुनानगर में भाभी से किया देवर ने दुष्‍कर्म, सात साल की बच्‍ची की भी लूटी अस्‍मत

यमुनानगर में दो दुष्‍कर्म के मामले सामने आए हैं। एक केस में भाभी से देवर ने दुष्‍कर्म किया है तो वहीं दूसरे केस में सात साल की बच्‍ची से दुष्‍कर्म किया गया है।

By Manoj KumarEdited By: Published: Tue, 28 Jul 2020 07:50 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jul 2020 07:50 PM (IST)
यमुनानगर में भाभी से किया देवर ने दुष्‍कर्म, सात साल की बच्‍ची की भी लूटी अस्‍मत
यमुनानगर में भाभी से किया देवर ने दुष्‍कर्म, सात साल की बच्‍ची की भी लूटी अस्‍मत

यमुनानगर, जेएनएन। यमुनानगर में दो दुष्‍कर्म के मामले सामने आए हैं। एक केस में फर्कपुर थाना एरिया की कालोनी निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी छह माह पहले पीडब्ल्यूडी कालोनी निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद उसे पता चला कि उसके पति को दौरे पड़ते है और वह अक्सर बीमार रहते है। इस बारे में उसने जब अपनी सास से बात की तो उसके ससुर ने उसे अश्लील बातें कहीं। आरोप है कि इस दौरान उसके ससुर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। एक दिन मौका पाकर उसके देवर ने पकड़ लिया और दुष्कर्म किया। इस बारे में ससुराल वालों को बताया, तो उनके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया।

loksabha election banner

सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म

यमुनानागर : दूसरे केस में सदर यमुनानगर थाना एरिया में किराये के क्वार्टरों में रह रही सात वर्षीय बच्ची से गोल्डन नाम के युवक ने दुष्कर्म किया। फैक्ट्री से जब किशोरी की मां वापस लौटी, तो बेटी रोते हुए मिली। पूछने पर उसने घटना के बारे में बताया। जिस पर महिला ने आरोपित के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

महिला से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

यमुनानगर : सदर यमुनानगर थाना क्षेत्र की कालोनी निवासी महिला से दुष्कर्म के आरोपित आजादनगर निवासी सुनील को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की महिला से जान पहचान थी। छह अप्रैल को उसने महिला को मिलने के लिए बुलाया। इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया। धोखे से उसकी अश्लील वीडियो बनाई। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दोबारा फिर दुष्कर्म का दबाव बनाने लगा। महिला थाना पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया था। 

युवती लापता, गुमशुदगी दर्ज

बिलासपुर छोटा बांस स्थित कालोनी से सैर के लिए निकली 23 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं लगा। युवती के पिता ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.