Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू-कश्मीर में सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ, हरियाणा में दिखेगा असर, ठंड के साथ बारिश Panipat News

    By Anurag ShuklaEdited By:
    Updated: Mon, 30 Dec 2019 07:32 PM (IST)

    ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही। अब तो कोहरे ने भी असर दिखाना शुरू कर दिया है। वहीं नए साल के आगाज के साथ ही बारिश की भी संभावना है।

    जम्मू-कश्मीर में सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ, हरियाणा में दिखेगा असर, ठंड के साथ बारिश Panipat News

    पानीपत, जेएनएन। ठंड के साथ-साथ कोहरे की मार से लोगों का बुरा हाल है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद अलर्ट जारी कर दिया गया है।  प्रशासन ने 30-31 दिसंबर की स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है। एक से 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। 16 जनवरी को स्कूल खुलेंगे। ठंड से राहत नहीं है। दिन ढलते ही धुंध शुरू हो गई। दृश्यता शून्य हो गई। मौसम विभाग के अनुसार 31 दिसंबर से तीन जनवरी के बीच सर्द हवा के साथ बारिश भी पड़ सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में बन रहा पश्चिमी विक्षोभ असर दिखा सकता है। एक से तीन जनवरी तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना बन गई हैं। यानी नए साल पर बारिश की प्रबल संभावनाएं बनी हैं। इसके बाद तापमान में सुधार होना शुरू हो जाएगा। दिन और रात का तापमान सामान्य होने लगेगा। कुछ समय के लिए लोगों को शीत लहर से मुक्ति मिलेगी।

     weather

    22 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

    कड़ाके की ठंड ने भले ही 1997 के बाद 22 साल पुराना अपना रिकार्ड तोड़ा है, लेकिन पिछले 100 वर्षों में ऐसा केवल चार बार ही हुआ है, जब दिसंबर माह में तापमान 20 डिग्री से नीचे गया हो।

    एयर क्वालिटी इंडेक्स 727 रहा 

    एक तरफ ठंड की मार से शहरवासी परेशान हैं। दूसरी तरफ प्रदूषण का स्तर भी 300 पार कर चुका है। एयर क्वालिटी इंडेक्स दोपहर दो बजे 727 दर्ज किया गया। यह खतरनाक स्थिति में माना जाता है।

    सब्जियों की आवक प्रभावित 

    सब्जी मंडी में सर्दी के कारण आवक कमजोर पड़ी है। जिस कारण सर्दी के मौसम में हरी सब्जियों के भाव तेज है। गाजर 30, टमाटर 25, आलू 20, फूल गोभी 20, शिमला मिर्च 60 रुपये, मटर 40 रुपये, पालक 30 रुपये किलो तक बिका।

     weather

    ठंड में अलाव का सहारा, बाजार में रहा सन्नाटा 

    समालखा में ठंड के कारण लोग दिनभर घरों में दुबके रहे। अलाव ताप कर गप्प मारते देखे। बाजार में लोगों की आवाजाही कम रही। दुकानदारों की ग्राहकी प्रभावित रही। रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर भी उपस्थिति कम देखी गई। गौरतलब है कि पहाड़ों पर बर्फ गिरने से विगत एक सप्ताह से सर्दी अपने चरम पर है। इससे लोगों के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। उन्हें बाहर निकलने में भी परेशानी हो रही है। कड़ाके की ठंड के बावजूद भी प्रशासन की ओर से कस्बे में अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं की गई है। लोग इधर-उधर से लकड़ी बटोर कर या खरीदकर अलाव जला रहे हैं।

    गेहूं की फसल को फायदा 

    इस बार सर्दी कंपाकंपा रही है। इससे जहां दिनचर्या प्रभावित हो रही है, वहीं गेहूं की फसल को फायदा होगा। कृषि विज्ञानियों की सलाह है कि एक जनवरी तक सिंचाई न करें। बारिश न हो तभी फसल में पानी दें।

     weather

    दो दिन ऑरेंज अलर्ट पर अंबाला

    सर्दी का सितम दो दिनों तक और जारी रहेगा। अभी ऑरेंज अलर्ट में चल रहा अंबाला को बूंदाबांदी अथवा हल्की बारिश राहत दिला सकती है। सूखी ठंड से परेशान लोगों को सोमवार को दिन भर राहत नहीं मिली। इस साल सर्दी के सीजन का सबसे ठंडा दिन और रात रहीं। सोमवार को अंबाला का अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी अब तक सबसे नीचे 4 डिग्री तक गिर चुका है। 

     weather

    यह कहता है मौसम विभाग 

    मौसम विभाग के अनुसार दो दिनों तक अंबाला में ऑरेंज अलर्ट किया गया है। रविवार को सीजन का सबसे ठंडा दिन व रात रही है। एयर क्वालिटी इंडेक्स 181 (मॉडरेट) स्तर पर है। हालांकि पुअर कैटेगिरी से सुधार हुआ है, जबकि अभी यह और नीचे आना चाहिए। इसके अलावा 30 और 31 दिसंबर को धुंध और ठंड का प्रकोप रहेगा, जबकि इसके बाद बारिश की उम्मीद है, जिससे सूखी ठंड कम होगी। तापमान भी 4 डिग्री के आसपास रहने की संभावनाएं हैं। 

    weather 

    बारिश से होगा नव वर्ष का आगाज

    पहाड़ों से ज्यादा मैदानी क्षेत्र में ठंड देखने को मिल रही है। मौसम इमरजेंसी जैसे हालात बने हैं। कड़ाके की ठंड से लोग थर-थर कांप रहे हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, वहीं न्यूनतम तापमान मामूली बढ़ोतरी के साथ 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। सुबह के समय नमी 100 फीसद दर्ज की गई, जो शाम को घटकर 86 फीसद रह गई। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में ठंड बरकरार रहेगी। तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। 

    जमा देने वाले आंकड़े की ओर बढ़ रहा तापमान

    कुरुक्षेत्र में पारा लगातार जमा देने वाले आंकड़े की तरफ बढ़ता जा रहा है। रविवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से भी कम होकर 3.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दोपहर को सूर्यदेव के दर्शनों के बाद भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। बर्फीली हवाओं के सामने धूप बेअसर रही। अधिकतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार और ठंड का असर बाजार पर भी दिखाई दिया। ठंड के मारे सड़कें सुनसान रही और बाजार में इक्का-दुक्का ही दुकानें खुलीं।  

     weather

    ठंड का कहर जारी, 2.5 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान

    कैथल में भी ठंड का कहर जारी है। सुबह और रात के समय ठंड से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठंड से बचाव को लेकर लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार कैथल में अधिकतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया है। कृषि वैज्ञानिक रमेश वर्मा ने बताया कि मौसम में बदलाव नजर आया है। अगले दो दिन बादल और धुंध छाए रहने की आशंका है। धुंध न होने के कारण वाहन चालकों को भी सफर करने में कोई परेशानी नहीं उठानी पड़ी। ठंड का असर भी कम देखने को मिला। दोपहर में लोग धूप भी सेंकते हुए दिखाई दिए। इस मौसम में मूंगफली सहित गर्म खाद्य पदार्थो की मांग भी बढ़ गई है। 

     weather

    कोहरे के कारण लंबे समय के लिए रद हुई ट्रेन

    रेल यात्री कृपया ध्यान दें कि कोहरे के कारण ट्रेनों का शेड्यूल बदल दिया गया है। चार एक्सप्रेस ट्रेनों को लंबे समय के लिए रद किया गया है। इससे यात्रियों की समस्या और बढ़ गई है। अंबाला छावनी रेलवे प्रशासन ने कोहरे को देखते हुए ट्रेनों के संचालन में फेरबदल किया है। साथ ही कई ट्रेनों के निरस्तीकरण की सूची भी जारी कर दी है। सूची के आधार पर चार एक्सप्रेस ट्रेनों को करीब डेढ़ माह के लिए निरस्त किया गया है। इनमे ट्रेन संख्या 14618 अमृतसर-बनमनखी एक्सप्रेस 31 जनवरी तक रद किया गया है, जबकि ट्रेन संख्या 14617 बनमनखी-अमृतसर एक्सप्रेस 18 जनवरी से दो फरवरी तक रद की गई। इसके अलावा ट्रेन संख्या 13151 कोलकाता-जम्मू तवी एक्सप्रेस 31 जनवरी तक रद रहेगी। ट्रेन संख्या 13152 जम्मू तवी- कोलकाता एक्सप्रेस 2 फरवरी तक रद रहेगी।