Move to Jagran APP

Monsoon Updates: दिल्‍ली के बाद हरियाणा में झमाझम बारिश, अब राहत की उम्‍मीद, बदलेगा मौसम

हरियाणा में मानसून का इंतजार अब खत्‍म होता नजर आ रहा है। पानीपत यमुनानगर सहित कुछ जिलों में बारिश हुई। इससे राहत की उम्‍मीद बंधी है। जल्‍द ही मौसम में और बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने आज भी बारिश की संभावना जताई है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Fri, 17 Jun 2022 09:35 AM (IST)Updated: Fri, 17 Jun 2022 09:35 AM (IST)
पानीपत में बारिश की वजह से गर्मी से राहत।

पानीपत, जेएनएन। लगातार पड़ रही भंयकर गर्मी से अब प्री मानूसन की बारिश ने राहत दिलवाया। दिल्‍ली के बाद हरियाणा में झमाझम बारिश हुई। पानीपत, यमुनानगर सहित कुछ जिलों में अल सुबह बारिश होने की वजह से मौसम सुहावना हो गया।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से प्री मानसनू की बारिश शुरू हो गई है। शुक्रवार अल सुबह रूक-रूक कर मध्यम व तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने वीरवार से ही बारिश की संभावना जताई थी। इसके चलते सुबह से बारिश का मौसम बना।

पानीपत में 8 एमएम बारिश होने से तापमान में गिरावट आई। अल सुबह बा‍रिश के बाद बादल छाए हुए हैं। तापमान में भी गिरावट है। आज दिन में भी हल्‍की बारिश सि‍लसिला जारी रह सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को तापमान में गिरावट की संभावना जताई थी। रविवार तक तापमान में लगातार गिरावट आएगी और तापमान 33 डिग्री तक जा सकता है।

करीब ढाई महीने से प्रचंड गर्मी का लोगों को सामना करना पड़ रहा है। अब प्री मानसून की बारिश से राहत मिली है। पानीपत सहित हरियाणा के कुछ शहरों में वीरवार को बारिश हुई। मौसम विभाग की मानें तो आज भी देर शाम तक हरियाणा के यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, असंध, सफीदों, जींद, पानीपत में बारिश होगी। 

बारिश से फसलों को काफी लाभ होगा। किसान धान की रोपाई की तैयारी कर सकते हैं। किसानों को पक्की हुई मूंग की फसल को बचाना चाहिए। जो फलियां पक्की हुई हैं, उन्हें तोड़ लें। वहीं कपास की फसल में भी खरपतवार नियंत्रण करें।

डा. राजेश कुमार, कृषि मौसम विशेषज्ञ, जिला कृषि मौसम इकाई, कृषि विज्ञान केंद्र पांडू पिंडारा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.