शीतलहर ने कंपकंपाया, 7 डिग्री पर तापमान
शीतलहर दूसरे दिन भी जारी रहा। लोग घरों में दुबके रहे। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा। जो वर्ष 2010 के बाद से सबसे कम है।
जागरण संवाददाता, पानीपत :
शीतलहर दूसरे दिन भी जारी रहा। लोग घरों में दुबके रहे। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा। जो वर्ष 2010 के बाद से सबसे कम है।
पानीपत में सुबह से ठंड का प्रकोप जारी रहा। कर्मचारी और अधिकारी देर से कार्यालयों में पहुंचे। बच्चे कंपकंपाते हुए स्कूल गए। लोगों को दिन में भी अलाव का सहारा लेना पड़ा। सरकारी कार्यालयों में चोरी छिपे खूब हीटर जले। दो पहिया वाहन चालकों को शीतलहर से अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। ग्राहकी दूसरे दिन भी नदारद रही। मंगलवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 22 दिसंबर तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। पहाड़ों पर भारी बर्फबारी के कारण न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। हवा की गति छह किलोमीटर प्रति घंटा रही।