Move to Jagran APP

Weather Update: हरियाणा में प्री मानसून ने दी दस्तक, आई आंधी, बारिश और आफत

शाम को आंधी और बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदेश में प्री मानसून ने दस्तक दे दी है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Thu, 13 Jun 2019 04:20 PM (IST)Updated: Fri, 14 Jun 2019 10:47 AM (IST)
Weather Update: हरियाणा में प्री मानसून ने दी दस्तक, आई आंधी, बारिश और आफत
Weather Update: हरियाणा में प्री मानसून ने दी दस्तक, आई आंधी, बारिश और आफत

पानीपत, जेएनएन। हरियाणा में प्री मानसून ने दस्तक दे दी है। आंधी लोगों के लिए आफत बनकर आई, लेकिन बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई। मौसम अचानक बदल गया। दिनभर मौसम साफ रहा। देर शाम को धूल भरी आंधी चलने के साथ बारिश हुई। धूल भरी आंधी बारिश के कारण बिजली आपूर्ति ठप पड़ गई। बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार इसके साथ ही प्री-मानसून का इंतजार खत्म हो गया है। हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे दर्ज की गई। तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान  28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

loksabha election banner

एक्टिवा सवार पर गिरा पेड़, युवक की मौत
आंधी से नारायणगढ-काला आम्ब रोड सफेदे का पेड़ गिरने से एक्टिवा सवार 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। इस हादसे के कारण हाईवे पर करीब एक घंटा जाम लगा रहा। पुलिस ने पेड़ हटाकर जाम खुलवाया। त्रिलोकपुर हिमाचल निवासी अमन सैनी पुत्र प्रवीन सैनी बुधवार को देर शाम नारायणगढ़ से एक्टिवा पर जा रहा था। अचानक तूफान आने पर गांव शाहपुर-हमीदपुर के बीच सफेदे की बड़ी शाखा उस पर आ गिरी। सिर में गंभीर चोट के कारण उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 

 weather update

6.0 डिग्री तापमान में गिरावट, 0.2 एमएम बरसात
केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक, बुधवार को करनाल में अधिकतम तापमान 6.0 डिग्री गिरावट के साथ 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय नमी की मात्रा 51 फीसद दर्ज की गई जो शाम को घटकर महज 21 फीसद रह गई। हवा का दबाव सुबह के समय 17.4 फीसद रहा जो शाम तक बढ़कर 20.4 फीसद तक पहुंच गया। आने वाले 24 घंटे में मौसम साफ रहेगा। 15 जून के फिर से धूल भरी आंधी चल सकती है, लेकिन गर्मी अभी सताएगी। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.