मौसम में आया बदलाव
मौसम एक साथ पलट गया। मंगलवार को बादल छाने के साथ तेज हवा चल पड़ी। इससे तापमान में एक साथ कमी आई। तेज हवा चलने से एयर क्वालिटी इंडेक्स 191 पर आ गया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 27 Nov 2019 08:43 AM (IST)Updated: Wed, 27 Nov 2019 08:43 AM (IST)
जासं, पानीपत : मौसम एक साथ पलट गया। मंगलवार को बादल छाने के साथ तेज हवा चल पड़ी। इससे तापमान में एक साथ कमी आई। तेज हवा चलने से एयर क्वालिटी इंडेक्स 191 पर आ गया। एक लंबे अंतराल के बाद यह सामान्य क्षेणी में आया है। मौसम विशेषज्ञों ने अगले 24 घंटे आसमान में बादल छाने और गरज के साथ बूंदाबांदी का अनुमान जताया है। मंगलवार हवा चलने से अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस आ गया। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम 4 बजे हवा 7 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। आर्द्रता 67 फीसद दर्ज की गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें