शिक्षा के अस्त्र से कठिनाइयों को हरा सकते हैं
भगत सिंह फाउंडेशन की चेयरपर्सन रेनू कादियान ने कहा कि शिक्षा वो अस्त्र है जिसकी सहायता से बड़ी से बड़ी कठिनाइयों का सामना कर सकते हैं। शिक्षा से ही हमें सही-गलत का भेद पता चलता है।
जागरण संवाददाता, पानीपत : भगत सिंह फाउंडेशन की चेयरपर्सन रेनू कादियान ने कहा कि शिक्षा वो अस्त्र है, जिसकी सहायता से बड़ी से बड़ी कठिनाइयों का सामना कर सकते हैं। शिक्षा से ही हमें सही-गलत का भेद पता चलता है। रेनू कादियान यहां उग्राखेड़ी स्थित ज्ञान गंगा सीनियर सेकेंडरी स्कूल आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थीं।
उन्होंने कहा कि शिक्षा मनुष्य को सशक्त बनाती है। जीवन की चुनौतियों का कुशलता से सामना करने के लिए तैयार करती है। उन्होंने गीता में लिखी एक पंक्ति “सा विद्या विमुक्ते'' का अर्थ समझाते हुए बताया कि विद्या वही है जो हमें बंधनों से मुक्त करे और हमारा हर पहलु पर विस्तार करे। रेनू कादियान जी ने युवाओं को शिक्षा के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। संस्कारित करती है शिक्षा : सुरेंद्र सिंह
स्कूल के प्रिसिपल सुरेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षा के बिना सभ्य समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। शिक्षा का मतलब किताबी ज्ञान ही नहीं है, मनुष्य को सभ्य बनाना है। संस्कारित करना है। उसके दिल में दयालुता का भाव उत्पन्न करना है। देश सर्वोच्च है, यह भावना बढ़ानी है।