Move to Jagran APP

करनाल में भारी बारिश के बीच नाला टूटने से खेतों में घुसा पानी, सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद

करनाल में किसानों पर दोहरी मार पड़ी। पहले तो हरियाणा में तीन दिन से हो रही भारी बारिश की वजह से फसल खराब हो गई। अब शनिवार को नाला टूटने से सैकड़ों एकड़ खेत में पानी भर गया है।

By Pawan sharmaEdited By: Anurag ShuklaPublished: Sat, 24 Sep 2022 05:36 PM (IST)Updated: Sat, 24 Sep 2022 05:36 PM (IST)
करनाल में भारी बारिश के बीच नाला टूटने से खेतों में घुसा पानी, सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद
बसी अकबरपुर गांव में नाला टूटने से खेत डूबे।

घरौंडा (करनाल), संवाद सहयोगी। करनाल में अन्‍नदाता के अरमान डूब गए। पहले तो बारिश की मार और अब प्रशासनिक लापरवाही से किसानों के खेत डूब गए हैं। फसलें पूरी तरह से चौपट हो गई है। 

loksabha election banner

करनाल से यमुना की ओर आ रहा गंदा नाला एक फिर बसी अकबरपुर गांव के पास टूट गया। इससे किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल तबाह हो गई। किसानों का कहना है कि नाला टूटने से धान की फसल व सब्जियां बर्बाद हो गईं। इससे किसानों को लाखों रूपए का नुकसान हुआ है।

प्रशासन के खिलाफ आक्रोश

प्रभावित किसानों का कहना है कि पहले ही बारिश ने धान को बर्बाद कर दिया था। अब गंदा नाला टूटने के बाद फसल पूरी तरह खत्म हो गई है। इसे लेकर किसानों में प्रशासन के प्रति गहरा गुस्सा दिखाई दे रहा है। कई दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण करनाल से आ रहा गंदा नाला शुक्रवार की देर रात गांव बसी अकबरपुर के पास टूट गया। इससे लगभग 15-20 किसानों की फसलों में पानी घुस गया। पानी घुसने से धान की फसल व सब्जियां बर्बाद हो गईं।

धान और सब्जियों की फसल बर्बाद

किसानों ने बताया कि वे शनिवार सुबह जैसे ही अपने खेतों में गए तो बड़े क्षेत्र में फसल गंदे पानी में डूबी हुई थी। फसल बर्बाद होते देख किसानों के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी। किसानों का कहना है कि हर सीजन में गंदा नाला टूट जाता है और सारी फसल बर्बाद हो जाती है। कई दिन से लगातार हो रही बरसात से धान व सब्जियां पहले ही बर्बाद हो चुकी हैं। अब रही-सही कसर गंदे नाले ने पूरी कर दी है। गंदा नाला टूटने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि गंदे नाले के निर्माण में काफी देरी हो रही है। इससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने सरकार से मुआवजा देने की मांग की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.