दिवाली पर 300 से बढ़कर 375 टन हुआ कूड़ा, क्या ईओ करा पाएंगे सुधार
जेबीएम कंपनी ने कूड़े का साथ के साथ उठान निर्धारित करने के लिए अतिरिक्त संसाधन जुटाने शुरू कर दिए हैं। कमिश्नर ने कूड़े उठान और सफाई कार्य की जिम्मेदारी ईओ अरुण भार्गव को दे दी है।
जागरण संवाददाता, पानीपत : दिवाली पर घरों की साफ-सफाई के चलते कूड़े की मात्रा एक साथ बढ़ गई है। सामान्य दिनों में 250-300 टन कूड़े का उठान शहर से होता था। अब इसकी मात्रा 350-375 तक पहुंच गई है। जेबीएम कंपनी ने कूड़े का साथ के साथ उठान निर्धारित करने के लिए अतिरिक्त संसाधन जुटाने शुरू कर दिए हैं। ऐसे में नगर निगम कमिश्नर ने कूड़े उठान और सफाई कार्य की जिम्मेदारी ईओ अरुण भार्गव को दे दी है।
नगर निगम कमिश्नर डॉ. प्रियंका सोनी ने कार्यभार संभालने के बाद गत सोमवार को अधिकारियों की बैठक ली थी। उन्होंने सफाई और स्ट्रीट लाइटों पर सबसे ज्यादा जोर दिया था। उन्होंने खुद भी शहर का दौरा किया था और कूड़ा उठान के आदेश दिए थे। बावजूद इसके शहर के कई हिस्सों में कूड़े का उठान ठीक से नहीं हो पाया रहा था। दैनिक जागरण ने उठाया था मामला दैनिक जागरण ने कूड़े का उठान न होने के मुद्दे को सोमवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद अधिकारी गंभीर नजर आए।
हर रोज देनी होगी रिपोर्ट
नगर निगम कमिश्नर डॉ. प्रियंका सोनी ने ईओ अरुण भार्गव को सफाई कार्य की देखरेख करने की कही है। ईओ को हर रोज अपनी रिपोर्ट देनी होगी। जेबीएम कंपनी 20 छोटे वाहन करेगी शामिल जेबीएम कंपनी डोर-टू-डोर कूड़ा उठान के लिए संसाधन जुटाने की तैयारी में जुट गई है। कंपनी के मैनेजर अतेंद्र सिंह ने बताया कि 20 टाटा ऐस डोर-टू-डोर कूड़ा उठान में लगाए जाएंगे। तीन टाटा-ऐस शामिल कर लिए हैं। बाकी 18 को जल्द ही शामिल कर लिया जाएगा। सीएसआइ और एसआइ दोनों समय देंगे रिपोर्ट मुख्य सफाई निरीक्षक और सफाई निरीक्षक समेत अन्य अधिकारियों को सफाई संबंधित अपनी रिपोर्ट हर रोज दोनों समय देनी होगी। निगम कमिश्नर डॉ. प्रियंका सोनी ने सफाई अधिकारियों को इसके निर्देश दिए हैं। नगर निगम कमिश्नर डॉॅ प्रियंका सोनी ने बताया कि दिवाली से पहले शहर को साफ सुथरा बनाने का प्रयास है। इसी के चलते में ईओ को सफाई और कूड़ा उठान का काम देखने के आदेश किए हैं। अधिकारियों और कंपनी के कामों का आकलन भी करेंगे।