Move to Jagran APP

निगम की वोटर लिस्ट में गड़बड़झाला, बिछड़ गए वार्ड

निगम अधिकारियों ने नई वार्डबंदी अनुसार कॉलोनियों को तो अलग कर दिया लेकिन इनकी वोटों को पुराने की वार्डों में छोड़ दिया। निगम के निवर्तमान पार्षदों और वार्डवासियों में रोष है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Aug 2018 08:44 AM (IST)Updated: Fri, 17 Aug 2018 08:44 AM (IST)
निगम की वोटर लिस्ट में गड़बड़झाला, बिछड़ गए वार्ड
निगम की वोटर लिस्ट में गड़बड़झाला, बिछड़ गए वार्ड

जागरण संवाददाता, पानीपत : नगर निगम की नई मतदाता सूची में वोटरों के वार्ड बदल दिए हैं। निगम अधिकारियों ने नई वार्डबंदी अनुसार कॉलोनियों को तो अलग कर दिया लेकिन इनकी वोटों को पुराने की वार्डों में छोड़ दिया। निगम के निवर्तमान पार्षदों और वार्डवासियों में रोष है। मतदाता सूचियों के खिलाफ दावे और आपत्तियों की सूची लंबी होती जा रही है।

loksabha election banner

नगर निगम की मतदाता सूची की दावे और आपत्ति दर्ज कराने का बृहस्पतिवार को अंतिम दिन रहा। 18 वार्ड में ही छोड़े मतदाता

नई वार्डबंदी में ज्योति नगर, विर्क नगर और दत्ता कॉलोनी को वार्ड-18 से 22 में शामिल किया था। पानीपत ग्रामीण विस क्षेत्र के बूथ नंबर-95 में वोट संख्या 37 से 1078 और बूथ नंबर 96 में वोट नंबर एक से 187 को वार्ड-18 में छोड़ दिया। ये तीनों कॉलोनी वार्ड-22 में आती हैं। कृष्ण खर्ब, प्रवीण शर्मा, अमीर हसन, बल¨वद्र सोढ़ी, श्रीभगवान, प्रीतम और डॉ. शमशेर ने कहा कि उनके वोटों को वार्ड-22 में शामिल किया जाए। ऐसा नहीं हुआ तो वे कोर्ट में जाने को मजबूर होंगे। वार्ड-1 से 5 में कई कॉलोनी के वोट इधर से उधर किए

वार्ड-5 के निवर्तमान पार्षद जयकुमार ¨बदल ने बताया कि नई वोटर लिस्ट में वार्ड-1 से 5 तक की सूची में काफी वोट इधर से उधर दिए गए। वार्ड-5 के वोट वार्ड-4 में जोड़ दिए। इसमें बूथ नंबर 109 से 111 हैं। इसके अलावा वोट संख्या 8323 से 8603 तक के वोट वार्ड-2 में दिखाई गई हैं। इसके अलावा जावा और दीनानाथ कॉलोनी को वार्ड-1 में शामिल कर दिया है। बीएलओ की रिपोर्ट पर किया काम

नगर निगम के ईओ एवं नोडल अधिकारी अरुण भार्गव ने बताया कि नगर निगम की नई वोटर लिस्ट में बीएलओ की रिपोर्ट पर काम किया है। निगम ने उनके द्वारा दी गई कॉलोनी की वोटों को संबंधित वार्डों में जोड़ा है। दावे और आपत्तियों की सुनवाई में इनका समाधान कर दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.