विज जीते, पंवार हारे
जनमत का फैसला गुरुवार को आ गया। इसमें कांग्रेस और भाजपा को दो-दो सीटें मिलीं। जहां पानीपत शहरी और ग्रामीण सीट पर भाजपा का कब्जा बरकरार रहा वहीं इसराना और समालखा कांग्रेस के खाते में गई।
अरविंद झा, पानीपत : जनमत का फैसला गुरुवार को आ गया। इसमें कांग्रेस और भाजपा को दो-दो सीटें मिलीं। जहां, पानीपत शहरी और ग्रामीण सीट पर भाजपा का कब्जा बरकरार रहा वहीं, इसराना और समालखा कांग्रेस के खाते में गई। भाजपा को एक सीट का नुकसान हुआ है। विजेताओं ने विजयी जुलूस निकाल जश्न मनाया। 2014 के चुनाव में इसराना, शहरी और ग्रामीण पर भाजपा जीती थी, जबकि समालखा से रविंद्र मच्छरौली निर्दलीय जीते थे।
--------
शुरू से आखिर तक आगे रहे विज
पानीपत शहरी सीट पर भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज ने लगातार 15वें राउंड तक बढ़त बनाए रखी। कांग्रेस के संजय अग्रवाल एक भी राउंड में आगे नहीं बढ़ सके। ग्रामीण सीट पर जजपा के देवेंद्र कादियान ने भाजपा को टक्कर दी। अंतिम दो राउंड में भाजपा प्रत्याशी महीपाल ढांडा से आगे रहे। हालांकि 21961 मतों से हार गए। इसराना से कांग्रेस प्रत्याशी बलबीर वाल्मीकि और समालखा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी धर्मसिंह छौक्कर ने लगातार अंतिम राउंड तक बढ़त बनाए रखी। छठी बार चुनाव लड़ रहे कृष्णलाल पंवार को कांग्रेस प्रत्याशी बलबीर वाल्मीकि से हार का सामना करना पड़ा। समालखा में दूसरी बार चुनाव लड़ने वाले शशिकांत कौशिक कांग्रेस के धर्म सिंह छोक्कर से पराजित हुए।
-------
यहां हुई मतगणना
शहर में आर्य कॉलेज, एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एसडीवीएम सिटी और एसडी कॉलेज में बनाए गए मतगणना केंद्रों पर सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई। दो-तीन राउंड के परिणाम आने के बाद से प्रत्याशियों के समर्थक जीत के जश्न की तैयारी करने लगे। ढोल बजा खेली होली
मतगणना स्थलों के बाहर प्रत्याशियों के समर्थक ढोल नगाड़े लेकर डटे रहे। पांचवें राउंड की समाप्ति के बाद से ही जीत की खुशी में ढोल की थाप गूंजने लगी। आर्य कॉलेज में बनाए गए मतगणना स्थल पर बलबीर के समर्थकों ने होली खेली। जश्न में आतिशबाजी की। पानीपत जिले की ये चार सीटें, किसे कितने वोट मिले
----------------------
पानीपत ग्रामीण विधानसभा :
मतगणना : 18 राउंड
भाजपा : महीपाल ढांडा : 67086
जजपा : देवेंद्र कादियान : 45125
जीते : 21961 वोटों से
पानीपत शहरी :
मतगणना : 15 राउंड
भाजपा : प्रमोद विज : 76839 वोट
कांग्रेस : संजय अग्रवाल : 37303
जीते : 39537 वोटों से
इसराना रिजर्व :
मतगणना : 15 राउंड
कांग्रेस : बलबीर वाल्मीकि : 60825
भाजपा : कृष्णलाल पंवार : 40898
जीते : 20015 वोटों से समालखा :
मतगणना : 17 राउंड
कांग्रेस : धर्म सिंह छौक्कर : 81747 वोट
भाजपा : शशिकांत कौशिक : 66801
जीते : 14946 वोट से