पानीपत में विजिलेंस की छापेमारी, 24 हजार की रिश्वत लेते पटवारी पकड़ा
पानीपत में विजिलेंस ने छापेमारी की। पानीपत तहसील के कार्यालय में विजिलेंस ने छापेमारी की। पटवारी जितेंद्र को 24 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा। पटवारी किसान से रिश्वत मांग रहा था। विजिलेंस ने किसान की शिकायत पर रेड की।
पानीपत, जागरण संवाददाता। विजिलेंस ने पानीपत तहसील के कार्यालय से पटवारी जितेंद्र को 24 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा। पटवारी किसान सुरेश से जमीन की खवेट के लिए रिश्वत मांग रहा था।
मामला तहसील का है। पटवारी लगातार किसान को परेशान कर रहा था। किसान से रिश्वत की मांग कर रहा था। काम के लिए चक्कर लगाकर किसान परेशान हो गया था। इसके बाद स्टेट विजिलेंस की टीम को शिकायत दी।
किसान ने बुधवार को पटवारी को रिश्वत के 24 हजार रुपये दिए। पटवारी ने रुपये अलमारी में रख लिए। तभी स्टेट विजिलेंस की टीम ने रेड की। पटवारी से पूछताछ की तो अलमारी में रखे रुपये बरामद हुए।
वहीं स्टेट विजिलेंस की टीम ने कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया। इस मामले में और भी लोगों का हाथ बताया जा रहा है। विजिलेंस की टीम पहुंचने पर तहसील में हड़कंप मच गया है।
यमुनानगर प्लाईवुड फैक्ट्री में कार्य करते हुए साथी पर चाकू से किए वार, केस
प्लाईवुड फैक्ट्री में कार्य करते हुए कर्मचारियों के बीच झगड़ा हो गया। जिसमें गौतम ने अपने साथी पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया। वहीं उसे गिरफ्तार भी कर लिया। सदर यमुनानगर थाना प्रभारी सुभाष ने बताया कि आरोपित को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
गांव रपड़ी निवासी सुभाष चंद कुंजन प्लाईवुड इंडस्ट्रीज दामला में देखरेख का कार्य करता है। सुबह वह फैक्ट्री में था। तभी वहां बिहार के जिला छपरा के गांव गोरा निवासी चंदन राय प्रेस पर कार्य कर रहा था। तभी वहां पर उत्तर प्रदेश के बनारस के गांव गाजीपुर निवासी गौतम आया। जैसे ही चंदन प्लेट उठाने लगा, तो उसकी गौतम से कहासुनी हो गई। गौतम ने चाकू निकालकर चंदन की गर्दन व चेहरे पर कई वार किए। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में आरोपित गौतम को आसपास के लोगों ने पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं घायल चंदन को अस्पताल में दाखिल कराया गया।