विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Farmers Protest: किसानों का हंगामा, अंबाला में भाजपा सांसद का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी पर गाड़ी चढ़ाने का आरोप

By Anurag ShuklaEdited By:
Published: Thu, 07 Oct 2021 01:19 PM (IST)

अंबाला के नारायणगढ़ में कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी के काफिले की गाड़ी से एक किसान को टक्‍कर लग ...और पढ़ें

अंबाला में वाहन की टक्‍कर से किसान घायल।
अंबाला में वाहन की टक्‍कर से किसान घायल।

नारायणगढ़ (अंबाला), जागरण संवाददाता। अंबाला में सांसद नाय‍ब सिंह सैनी के काफिले की गाड़ी से एक किसान को टक्‍कर लग गई। इससे किसान घायल हो गया। किसान को अस्‍पताल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, सूचना मिलने पर किसान एकजुट होना शुरू हो गए हैं। पुलिस फोर्स भी तैनात हो गई है।

वीरवार को अंबाला के नारायणगढ़ में सैनी धर्मशाला में कार्यक्रम था। इसमें कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी भी शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इसकी सूचना मिलते ही विरोध जताने के लिए किसान एकजुट होना शुरू हो गए। किसानों के विरोध की सूचना पर पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। कार्यक्रम खत्‍म होने के बाद सांसद सैनी काफिले सहित वहां से निकले।

इसी दौरान विरोध कर रहे किसान अचानक से गाड़ी के सामने आ गए। तभी सांसद के काफिले की गाड़ी से किसान को टक्‍कर लग गई। इससे वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्‍पताल ले जाया गया। वहीं सूचना मिलने पर किसान एकजुट होने लगे। पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई।

किसानों का कहना है कि नारायणगढ़ से सढोरा रोड स्थित सैनी धर्मशाला में कार्यक्रम था। इसमें खेल मंत्री संदीप सिंह और सांसद नायब सिंह सैनी के आने की सूचना थी। इनका विरोध करने के लिए किसान एकजुट हुए थे। आरोप है कि किसान काले झंड़े दिखा रहे थे। तभी सांसद के काफिले की एक गाड़ी से किसान भवनप्रीत को टक्‍कर लग गई। किसानों का आरोप है कि हत्‍या के इरादे से गाड़ी उन पर चढ़ाने की कोशिश की गई। भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी गुट ने नारायणगढ़ थाने में इसकी शिकायत भी दी।

वहीं इस मामले में कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी ने किसानों के आरोपों को खारिज किया। सांसद नायब सिंह सैनी ने बताया कि उनके काफिले से कोई भी किसान नहीं टकराया है। यदि कोई किसान टकराया तो उसकी वीडियो दिखा दी जाए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।