Move to Jagran APP

यमुना खादर में भूमि विवाद, उत्तर प्रदेश के किसानों ने हरियाणा के किसानों पर किया हमला

यमुना खादर में भूमि विवाद को लेकर एक बार फिर से खूनी घमासान हुआ। एक बार फिर से उत्‍तर प्रदेश के किसानों ने हरियाणा के किसानों पर हमला कर दिया। एसडीएम समालखा विरेंद्र हुड्डा ने उत्तर प्रदेश के अधिकारियों से संपर्क किया।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Thu, 06 May 2021 03:51 PM (IST)Updated: Thu, 06 May 2021 03:51 PM (IST)
यमुना खादर में भूमि विवाद, उत्तर प्रदेश के किसानों ने हरियाणा के किसानों पर किया हमला
उत्तर प्रदेश के किसानों ने हरियाणा के किसानों पर हमला किया।

पानीपत, जेएनएन। यमुना खादर में जमीन को लेकर हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान एक बार फिर आमने सामने हैं। इसी विवाद में बुधवार को एक दूसरे पर हमला बोल दिया। आरोप है कि हरियाणा के खोजकीपुर के चार किसानों से उत्तर प्रदेश के शामली जिले के किसानों ने हथियारों के बल पर मारपीट की। वहीं विवाद की खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम समालखा विरेंद्र हुड्डा ने उत्तर प्रदेश के अधिकारियों से संपर्क कर एक दो दिन में विवादित भूमि को लेकर मीटिंग करने की बात कही है।

loksabha election banner

गांव खोजकीपुर के किसानों की यमुना तटबंध के अंदर जमीन है। जिस पर बुधवार को उत्तर प्रदेश के जिला शामली के गांव टांडा के किसानों ने ट्रैक्टर चलाकर कब्जा करना चाहा, लेकिन मौके पर मौजूद खोजकीपुर के किसानों ने उनका विरोध किया तो उत्तर प्रदेश के किसानों ने हथियार के बल पर खोजकीपुर की तीन महिलाओं सहित छह किसानों को लाठी, डंडों से पीटकर घायल कर दिया। विवाद का पता लगने पर खोजकीपुर के अन्य किसान व घरों से महिलाएं भी ट्रैक्टर ट्रालियों में सवार हो लाठी व डंडे लेकर पहुंच गई। इसके बाद उत्तर प्रदेश के छपरौली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों प्रदेश के किसानों को समझा मामले को शांत कराया।

किसानों के मुताबिक उतर प्रदेश के किसानों द्वारा मारपीट करने पर खोजकीपुर निवासी महिला बाला, सीमा व रीना के अलावा किसान आशीष, दीपांशु व सुभाष घायल हो गए।

फसल पर ट्रैक्टर चलाना चाहा तो किसानों ने किया विरोध

ग्रामीणों ने बताया की टांडा के किसानों ने खोजकीपुर निवासी किसान सुभाष की गन्ने की फसल पर ट्रैक्टर चलाना शुरू किया तो उन्होंने विरोध कर दिया। जिस पर उनके साथ हथियार के बल पर मारपीट की गई। आरोप है कि चार किसानों को उतर प्रदेश की पुलिस तक साथ ले गई। उन्होंने मौके पर पहुंचे बापौली थाना प्रभारी हरनारायण सिंह से चारों किसानों को छुड़ाकर लाने की गुहार लगाई।

एसडीएम समालखा विरेंद्र हुड्डा ने कहा कि यमुना भूमि विवाद में दोनों ओर के अधिकारी एक-दो दिन में बैठक कर हल निकलेंगे। खोजकीपुर के किसानों को जो पकड़कर ले गए हैं। इसमें वहां के अधिकारियों से संपर्क कर उन्हें छुड़वाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.