Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Geeta Jayanti Festival 2020: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के अली को कुरान संग गीता का भी अनोखा ज्ञान, सबको किया हैरान

    By Sunil Kumar JhaEdited By:
    Updated: Wed, 16 Dec 2020 04:06 PM (IST)

    Geeta Jayanti Festival 2020 हरियाणा की धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के एक मुस्लिम युवक ने अपने गीता ज्ञान से सबको हैरान कर दिया। कुरुक्षेत्र के अथर अली को कुरान के संग गीता का भी ज्ञान है। उन्‍होंने ऑनलाइन गीता क्विज प्रतियोगिता जीत कर सबको चकित कर दिया।

    Hero Image
    Geeta Jayanti Festival 2020: मुस्लिम युवक अथर अली ने गीता के ज्ञान से सबको हैरान किया।

    कुरुक्षेत्र, [जगमहेंद्र सरोहा]। Geeta Jayanti Festival 2020: हरियाणा की धर्मनगरी और श्रीमद्भगवत गीता की जन्‍मस्‍थली कुरुक्षेत्र के एक मुस्लिम युवक गीता के अपने ज्ञान से सबको हैरान कर देते हैं। अथर अली। अली नाम आते ही आपके सामने मुस्लिम समुदाय या कुरान सामने आने लगा होगा, लेकिन कुरुक्षेत्र के अथर अली इससे अलग हैं। उनको कुरान के साथ गीता का भी पूरा ज्ञान है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव 2020 (International Geeta Jayanti Festival 2020) में ऑनलाइन गीता क्विज प्रतियोगिता को जीतकर यह सब को सुखद आश्‍चर्य से भर दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुस्लिम समुदाय के अथर अली ने अर्जित किया पवित्र ग्रंथ गीता का ज्ञान

    अथर अली ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में पिछले दो साल पहले पवित्र गीता को जानने की जिज्ञासा हुई। इस महोत्सव के दौरान ऑनलाइन प्रणाली से पूछे जाने वाले प्रश्‍नों को देखा और उन प्रश्‍नों का जवाब जानने के लिए गूगल (Google) का सहारा लिया। इसके साथ ही कुछ अन्य सामग्री को भी देखा। ग्रंथ के श्‍लोकों को जब पढ़ा तो मन को अच्छा लगा और इसके बाद गीता का ज्ञान हासिल करना शुरू किया। इसके साथ ही उन्होंने क्विज में रोजाना जवाब देने शुरू किए। हालांकि पिछले साल पूछे गए प्रश्‍नो का ज्यादा जवाब नहीं दे पाए, लेकिन 2020 के ऑनलाइन क्विज में अधिकतर सवालों का जवाब दिया। उनको पुरस्कार भी मिला है।

    कुरुक्षेत्र का ब्रह्मसरोवर। (फाइल फोटो)

    अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को देखकर पवित्र ग्रंथ गीता को जानने की हुई जिज्ञासा, बीटेक पास हैं

    अथर अली ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर के निवासी हैं। स्कूली शिक्षा वहीं पर हुई। 2012 से 2016 तक रादौर के तकनीकी संस्थान से बीटेक की डिग्री ली। वह पिछले दो साल से कुरुक्षेत्र के मोहन नगर में रहते हैं। उन्होंने कुरुक्षेत्र के एनआइसी (राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र) में नौकरी मिली।

    अथर अली ने बताया कि यहां आने के बाद ही ऑनलाइन क्विज से पवित्र गीता के बारे में जानने का मौका मिला। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में ऑनलाइन प्रतियोगिताओं और शिल्प मेले के दौरान लगाए गए स्टाल में लोगों की पवित्र ग्रंथ गीता की प्रति रुचि देखकर उनके मन में भी पवित्र गीता को जानने की ललक पैदा हुई है।

    25 देशों को ऑनलाइन जोड़ने की तैयारी

    कोविड-19 के चलते अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव 2020 (International Geeta Jaynti Festival 2020) को ऑनलाइन किया जाएगा। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने बताया कि महोत्सव कि वेबसाइट और ऑनलाइन प्रतियोगिताओं के साथ 25 से ज्यादा देशों के लोग जुड़ चुके हैं। इसके अलावा लंदन, आस्ट्रेलिया, मारीशस में सेमिनारों का आयोजन किया जाएगा। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 21 से 23 दिसंबर को गीता सेमिनार के साथ 10 देशों ने जुडऩे की सहमति दी है। महोत्सव के कार्यक्रमों का ऑनलाइन किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Farmers Protest: कांग्रेस MP रवनी‍त बिट्टू की बड़ी टिप्‍पणी, कहा- किसान नेता होटलों में, पंजाब का युवा ठंड में

     

    यह भी पढ़ें: CoronaVirus: हरियाणा के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री अनिल विज की खास सोच आई सामने, जानें क्‍यों मेदांता में नहीं हुए भर्ती


    यह भी पढ़ें: सपनों ने दी हिम्मत, चंडीगढ़ के सिक्योरिटी गार्ड का बेटा बना लेफ्टिनेंट, जानें संघर्ष की अनोखी कहानी

     

    पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


    हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

    comedy show banner