Kurukshetra Geeta Festival: गीता महोत्सव में ये रहेंगे आकर्षण का केंद्र, संजोया जाएगा सांस्कृतिक इतिहास
Kurukshetra Geeta Festival गीता महोत्सव के पांडाल में अनूठी हरियाणवी संस्कृति के दर्शन होंगे। महोत्सव में हरियाणा पैवेलियन हस्त शिल्प के माध्यम से सांस्कृतिक इतिहास संजोया जाएगा।
पानीपत/कुरुक्षेत्र, जेएनएन। Kurukshetra Geeta Festival कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर पुरुषोत्तमपुरा बाग में आयोजित हरियाणा सांस्कृतिक दर्शन व हरियाणवी पांडाल के माध्यम से इस बार अनूठी हरियाणवी संस्कृति पर्यटकों को देखने को मिलेगी। हरियाणा सांस्कृतिक दर्शन का आयोजन तीन से आठ दिसंबर तक पुरुषोत्तमपुरा बाग में किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि हरियाणवी पांडाल ब्रह्मसरोवर पुरुषोतमपुरा बाग में मुख्य मंच पर आयोजित किया जा रहा है। इसके माध्यम से पर्यटकों में हरियाणवी संस्कृति के प्रति जागरूकता पैदा करना है। गीता महोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। इस महोत्सव में हरियाणा सांस्कृतिक दर्शन पांडाल अपने नए आयाम स्थापित करेगा।
हर रोज सांस्कृतिक संध्या
हर रोज पर्यटकों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक संध्या आयोजित की जाएगी। इसके अतिरिक्त लोक कलाकार, सपेरे, सारंगीवादक, हरियाणवी लोकगीत गाती महिलाएं, बंचारी नृत्य भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहेगा।
हरियाणा के विकास की तस्वीर भी नजर आएगी
हरियाणा के विकास की तस्वीर सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग द्वारा लगाई जा रही 31 विभागों की प्रदर्शनी में नजर आएगी। इस अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में राज्य के विभिन्न विभागों द्वारा राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन ब्रह्मसरोवर के तट पर किया जाएगा।
ये जानकारी भी दी जाएगी
डीसी डॉ.एसएस फुलिया ने बताया कि इस राज्यस्तरीय प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों की उपलब्धियों, स्कीमों की जानकारी से संबंधित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस राज्यस्तरीय प्रदर्शनी में महानिदेशक सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा निदेशालय, महानिदेशक अभिलेखागार विभाग, महानिदेशक पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग, महानिदेशक कृषि विभाग, प्रमुख अभियंता सिंचाई विभाग, महानिदेशक पशुपालन एवं डेयरी विभाग, निदेशक मत्स्य पालन विभाग, महानिदेशक खाद्य एवं आपूॢत विभाग, प्रधान मुख्य वन सरंक्षक वन विभााग, महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं विभाग, महानिदेशक उद्यान विभाग, निदेशक उद्योग एवं वाणिच्य विभाग, महानिदेशक औद्योगिक प्रशिक्षण एवं व्यवसायिक शिक्षा विभाग, महानिदेशक खेल एवं युवा कल्याण विभाग, महानिदेशक तकनीकी शिक्षा विभाग, महानिदेशक राज्य परिवहन विभाग, निदेशक महिला एवं बाल विभाग, मुख्य प्रशासक कृषि विपणन बोर्ड, प्रबंधक निदेशक कृषि उद्योग निगम, प्रबंधक निदेशक सहकारी चीनी मिल प्रसंघ, प्रबंधक निदेशक हैफेड, प्रबंधक निदेशक विद्युत प्रसारण निगम, प्रबंधक निदेशक इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (हारट्रोन), प्रबंधक निदेशक औद्योगिक एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास निगम, मुख्य कार्यकारी खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, सचिव राज्य सैनिक बोर्ड, प्रबंधक निदेशक बीज विकास निगम, चेयरमैन प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, निदेशक अक्षय उर्जा विभाग, पर्यटन विभाग, विकास एवं पंचायत निदेशालय आदि अपने-अपने कार्यालय से सम्बन्धित योजनाओं व उपलब्धियों को प्रदर्शित करेंगे।
मैराथान दौड़ का आयोजन कल
जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी यशबीर सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर 24 नवंबर को गीता महोत्सव मैराथन (पुरुष व महिला) का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में खेल युवा कार्यक्रम विभाग के राज्यमंत्री संदीप सिंह मुख्यातिथि के रुप में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में विधायक सुभाष सुधा व क्रीड़ा भारती हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष योगेश्वर दत्त विशेष अतिथि के रुप में पहुंचेंगे। इस प्रतियोगिता में पुरुष व महिला वर्ग में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को नकद पुरस्कार दिया जाएगा।