यूनियन कर्मचारी हित से जुड़े मुद्दों से कभी भी समझौता नहीं करेगी: प्रधान
नेस्ले एम्पलाइज यूनियन समालखा का 27वां स्थापना दिवस कंपनी में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान शैलेंद्र छौक्कर व संचालन महासचिव कुशल पाल ने किया।
समालखा-(विज्ञप्ति): नेस्ले एम्पलाइज यूनियन समालखा का 27वां स्थापना दिवस कंपनी में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान शैलेंद्र छौक्कर व संचालन महासचिव कुशल पाल ने किया। प्रधान का सभी वरिष्ठ साथियों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत कर भाईचारे के साथ संगठित होकर यूनियन को मजबूत करने का संदेश दिया। वहीं प्रधान शैलेंद्र छौक्कर ने कहा कि यूनियन कर्मचारी हित से जुड़े मुद्दों से कभी भी समझौता नहीं करेगी। मांगों को लेकर हमेशा संगठित होकर लड़ाई को लड़ा जाएगा। कर्मचारी का अहित कभी सहन नहीं होगा। ओंकार शर्मा ने यूनियन की उपलब्धियों को कर्मचारियों के बीच सांझा करते हुए बताया कि यूनियन ने पदोन्नति व मेडिकल पालिसी में अभूतपूर्व काम किया है। वहीं बिजेंद्र सिंह ने आने वाले लांग टर्म सेटलमेंट को लेकर अपने विचार रखे। इस मौके पर संदीप छौक्कर, सुरेंद्र, संदीप शर्मा, धीरज श्रीवास्तव, सुरजीत नांदल, रामवीर, कुलदीप शर्मा, राजेश शर्मा, शीशपाल, संदीप नंबरदार, निशान सिंह, सुभाष यादव, विक्रम सिंह, परवीश राठी मौजूद रहे।