Move to Jagran APP

745 कर्मचारियों ने दी सामूहिक गिरफ्तारी

सरकार अपनी चुनावी वादों को भूल गई है। नोटबंदी के बाद कृषि उपकरणों पर जीएसटी लगने से किसानों को बर्बाद कर दिया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Aug 2018 07:08 AM (IST)Updated: Fri, 10 Aug 2018 07:08 AM (IST)
745 कर्मचारियों ने दी सामूहिक गिरफ्तारी

जागरण संवाददाता, पानीपत : सीटू खेत मजदूर यूनियन और किसान सभा के आह्वान पर बृहस्पतिवार को लघु सचिवालय पर कर्मचारियों ने सत्याग्रह और रोष प्रदर्शन कर सामूहिक गिरफ्तारी दी। यूनियन नेताओं ने 745 कर्मचारियों और कार्यकर्ताओं के गिरफ्तारी का दावा किया है।

loksabha election banner

लघु सचिवालय तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। सीटू के कार्यकारी प्रधान सुनील दत्त, आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन की प्रदेशाध्यक्ष संतोष रावल और सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान कश्मीर ¨सह ने कहा कि किसान और मजदूर देश को मजबूती देते हैं, लेकिन केंद्र और प्रदेश सरकार इनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं हैं। ऐसे में किसान और मजदूर की स्थिति दिनोंदिन बिगड़ती जा रही है। आज देश का एक भी युवा किसान बनना पसंद नहीं करता। सरकार अपनी चुनावी वादों को भूल गई है। नोटबंदी के बाद कृषि उपकरणों पर जीएसटी लगने से किसानों को बर्बाद कर दिया है। किसान आत्महत्या तक करने को मजबूर हैं। यूनियन की वर्षों चली आ रही मांग पर पक्के किए कर्मचारियों को फिर से कच्चा करने के आदेश दे दिए हैं। सरकार के इस फैसले से कच्चे और पक्के कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि यूनियन और संगठन 14 अगस्त को रात्रि जागरण कर मोदी सरकार की पोल खोलेंगे और 5 सितंबर को किसान और मजदूर दिल्ली कूच करेंगे।

तीन घंटे तक लघु सचिवालय पर काटा हंगामा

यूनियन और संगठनों के बैनर तले कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को लघु सचिवालय का वीआइपी गेट घेर कर करीब तीन घंटे जम कर हंगामा काटा। ऐसे में अधिकारियों को रैंप से होकर अपने गंतव्य को जाना पड़ा। एसडीएम विवेक चौधरी ने यूनियन का मांग पत्र लेकर मांग अनुसार उनको गिरफ्तार करने की घोषणा की। थाना शहर प्रभारी दीपक की अगुवाई में पुलिस टीम ने पुलिस की चार और हरियाणा रोडवेज की 3 बसों में गिरफ्तार कर बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के बीच छोड़ा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.