Move to Jagran APP

जींद में बाल आश्रम फांदकर फिर किशोरियां फरार, अब तक ये पांचवीं घटना

अब्दुल कलाम बाल आश्रम की दीवार को फांदकर दो लड़कियां फरार हो गई हैं। मामला जींद के आश्रम का है। इससे पहले भी पांच बाद आश्रम में फरार होने की घटना सामने आई है। चार किशोरी दीवार फांद रहीं थीं जिसमें से दो को पकड़ लिया गया।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 05:21 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 05:21 PM (IST)
जींद में बाल आश्रम फांदकर फिर किशोरियां फरार, अब तक ये पांचवीं घटना
अब्दुल कलाम बाल आश्रम से दो लड़कियां फरार।

जींद, जागरण संवाददाता। जींद के डीसी कालोनी के साथ बना अब्दुल कलाम बाल आश्रम से शनिवार अल सुबह दो लड़कियां दीवार फांदकर फरार हो गए। चार लड़कियां दीवार को फांदने का प्रयास कर रही थी, लेकिन दो लड़कियों को वहां पर तैनात स्टाफ ने पकड़ लिया। लड़कियों के दीवार फांदकर फरार होने का पता चलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस ने तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। बाल आश्रम से लड़कियों के फरार होने की यह पांचवीं घटना है।

loksabha election banner

अब्दुल कलाम बाल आश्रम की अधीक्षक शांति देवी ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार माह पहले फतेहाबाद निवासी 16 वर्षीय लड़की व सवा माह पहले हिमाचल प्रदेश के किन्नौर निवासी 16 वर्षीय लड़की को यहां पर लाया गया था। दोनों लड़कियों के मामले हाईकोर्ट में विचाराधीन है। शनिवार अल सुबह चार लड़कियों ने आश्रम से भागने की कोशिश, लेकिन दो लड़कियों को स्टाफ द्वारा काबू कर लिया गया। उसने बताया कि आश्रम में बाथरुम के साथ खाली जगह पर जाल नहीं है। उस जगह पर मेज लगाकर, मेज के ऊपर गद्दे लगाए, गद्दों के ऊपर कुर्सी लगाकर छत पर चढ़ गई।

छत से आश्रम के दीवार से तारों के ऊपर से पीछे छलांग लगाकर हर्बल पार्क की तरफ भाग गई। छत पर चार दीवारी न होने के चलते लड़कियां यहां से फरार होने में कामयाब हुई हैं। आश्रम स्टाफ ने तुरंत ही इस घटना की सूचना डायल 112 पर दी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। सिविल लाइन थाना की पुलिस ने बस स्टैंड रेलवे, स्टेशन चौक, चौराहों को तलाशा, लेकिन दोनों लड़कियों का कोई सुराग नहीं लगा। इससे पहले बाल आश्रम से पांच बार लड़कियां फरार हो चुके हैं। हालांकि पहले फरार हुई लड़कियों को बरामद किया जा चुका है।

सुरक्षा की दृष्टि से आश्रम की चारों तरफ की दीवार पर कंटीले तार लगाए हैं, बावजूद इसके लड़कियां इन तारों के ऊपर से कूदकर फरार हो जाती हैं। सिविल लाइन थाना प्रभारी रविंद्र ने बताया कि दोनों लड़कियों के लापता होने का मामला दर्ज कर लिया है। फरार हुई लड़कियों की तलाश की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.