Move to Jagran APP

यमुनानगर में दुष्‍कर्म की दो वारदात, शादी में गई युवती से दुष्‍कर्म, जीजा ने बनाया हवस का शिकार

यमुनानगर में दुष्‍कर्म के दो मामले सामने आए हैं। एक तरफ शादी में गई युवती से रिश्‍तेदार के युवक ने दुष्‍कर्म किया। वहीं एक अन्‍य वारदात में जीजा ने महिला को हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Sat, 10 Apr 2021 01:51 PM (IST)Updated: Sat, 10 Apr 2021 01:51 PM (IST)
यमुनानगर में दुष्‍कर्म की दो वारदात, शादी में गई युवती से दुष्‍कर्म, जीजा ने बनाया हवस का शिकार
यमुनानगर में दुष्‍कर्म की दो वारदात हुईं।

यमुनानगर, जेएनएन। यमुनानगर के साढौरा थाना क्षेत्र के गांव में 20 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती की रिश्तेदारी के ही अरूण पर लगा है। आरोपित उसका नाम लेकर आत्महत्या करने की धमकी दे रहा था। फिलहाल पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज किया। वहीं जठलाना थाना क्षेत्र में भी महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया। महिला ने जीजा पर ही दुष्कर्म का केस दर्ज कराया।

loksabha election banner

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, युवती रिश्तेदारी में शादी में गई थी। जहां पर उसकी आरोपित अरूण से मुलाकात हुई। आरोपित अरूण ने उसे शादी का झांसा दिया। इसके बाद वह फोन पर बात करने लगे। एक दिन वह घर पर अकेली थी। तभी अरूण आया और उसे बहलाकर अपने साथ मुलाना लेकर गया। यहां एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपित उसे आत्महत्या करने की धमकी देता था। इसके बाद कई बार आरोपित उसे होटलों में लेकर गया और दुष्कर्म किया।

आठ अप्रैल को भी आरोपित उसे अपने साथ मुलाना के एनआरआइ होटल में लेकर गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। जब युवती ने उससे शादी के लिए कहा, तो वह इंकार करने लगा। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। परेशान हाेकर युवती ने स्वजनों को बताया। इसके बाद मामले की पुलिस को शिकायत दी गई।

उधर, जगाधरी निवासी 30 वर्षीय महिला ने जठलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास दो बच्चे हैं। पति के साथ तलाक का केस चल रहा है। आठ अप्रैल को वह जठलाना थाना क्षेत्र के गांव में बहन के घर गई थी, क्योंकि बहन का आपरेशन हुआ था। रात को वह सोई हुई थी। करीब 11 बजे जीजा उसके पास आया और दुष्कर्म किया।  शोर मचाने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने केस दर्ज किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.