वार्ड तीन में बीस टावर लाइटें बंद, लोग अंधेरे में
जागरण संवाददाता पानीपत वार्ड नंबर तीन में बीस टावर लाइटें बंद पड़ी हैं। लगाने के कुछ म
जागरण संवाददाता, पानीपत : वार्ड नंबर तीन में बीस टावर लाइटें बंद पड़ी हैं। लगाने के कुछ महीनों के बाद से ही खराब हो गई। पूर्व पार्षद हरीश शर्मा ने निगम आयुक्त से इन लाइटों के बदलवाने की मांग की है। ठेकेदार गौरव परुथी व दीपक शर्मा की फर्म ने नगर निगम को लाइटें सप्लाई कीं। आरोप है कि लोकल कंपनी की लाइटें लगाने से जल्द ही खराब हो गई। इन जगहों पर लाइटें खराब -परशुराम कालोनी नजदीक जेपी शर्मा -विक्की बाबा वाली गली -हुनमान मंदिर सुभाष कालोनी -सुभाष कालोनी मुरली चक्की के पास -सरकारी स्कूल रामनगर -फतेहपुरी चौक गुप्ता नान वाले के पास -विकास नगर के नजदीक रामेश्वर गुर्जर -विकास नगर सत्यनाराण शर्मा के पास -विकास नगर मेन रोड एबीसी हॉस्पिटल वाली गली -प्रकाश नगर धर्मवीर चक्की के पास -प्रीत विहार कॉलोनी नियर कम्युनिटी सेंटर -कृष्ण नगर दुर्गा मंदिर वाली गली -कृष्ण नगर नजदीक मनसा राम स्कूल -सब्•ाी मंडी रोड नियर बाबू राम मित्तल -भगत नगर नियर अमर डेयरी पूर्व पार्षद का आरोप गलत : ठेकेदार गौरव परुथी और दीपक शर्मा का कहना है कि उन्होंने विभाग को लाइटों की आपूर्ति की। उसके बाद विभाग ने कहां-कहां उन लाइटों को लगवाया इसकी जानकारी नहीं दी। एक साल की गारंटी में लाइटें लगी थीं। तीन साल तक जली हैं। पूर्व वार्ड पार्षद हरीश शर्मा गलत आरोप लगा रहे हैं। टेंडर के एस्टिमेट के अनुसार ही काम किया गया था। छह टावर लाइटों की पेमेंट अभी बाकी है। विकास नगर एरिया में उनके कहने पर ही 72 वाट की 40 लाइटें लगाई गई थी। विभाग ने इसका पेमेंट भी रोक रखा है। फतेहपुरी चौक से जीटी रोड तक लाइटें पूर्व पार्षद के कहने पर ही लगाईं।