Move to Jagran APP

यमुनानगर में 12 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर किया दुष्कर्म, युवती समेत तीन पर केस

यमुनानगर में किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बदमाशों ने 12 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर उसके साथ बंदूक की नोक पर दुष्कर्म किया। महिला थाना पुलिस ने युवती समेत तीन पर केस दर्ज कर लिया है।

By Rajesh KumarEdited By: Published: Wed, 25 May 2022 05:45 PM (IST)Updated: Wed, 25 May 2022 05:45 PM (IST)
यमुनानगर में 12 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर किया दुष्कर्म, युवती समेत तीन पर केस
यमुनानगर में किशोरी का अपरहण व दुष्कर्म का मामला।

यमुनानगर, जागरण संवाददाता। यमुनानगर के जगाधरी तहसील क्षेत्र से 12 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म के मामले में युवती समेत तीन पर केस दर्ज किया गया है। पीड़ित किशोरी के पिता ने मामले को लेकर एसपी को शिकायत दी थी। जिसके बाद महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।

loksabha election banner

शिकायत के मुताबिक, व्यक्ति के पास एक लड़का व दो नाबालिग लड़कियां हैं। कोरोना काल में कोई काम न होने के कारण उसने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ हाईवे पर चाय का ठेला लगा लिया। यहां एक युवती व दो युवक भी चाय पीने आने लगे। आरोपितों से बातचीत होने लगी, तो उन्होंने व्यक्ति को उनके पैकेट किसी जगह पहुंचाने पर अधिक पैसे देने की बात कही, लेकिन उसने मना कर दिया।

बाद में जब वह घर आने लगा, तो आरोपित भी उसके साथ हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब आने की बात कहकर साथ चल दिए। आरोप है कि जब वह जगाधरी में पहुंचे, तो यहां पर उसने आरोपितों को घर चलने के लिए कहा। वह घर पहुंचे। जहां आरोपितों ने आराम किया। इसके बाद चले गए। व्यक्ति को उस समय तक आरोपितों के इरादों के बारे में नहीं पता था।

14 मई को किया अपहरण

आरोप है कि 14 मई आरोपित दोबारा उनके घर पर पहुंच गए। यहां आरोपितों ने उनकी बेटी का अपहरण कर लिया और कार में डालकर चलने लगे। जिस पर वह शोर मचाते हुए पीछे दौड़ा, लेकिन वह भाग निकले। बाद में बेटी सड़क के किनारे बेसुध मिली थी। बेटी को उठाया और घर लेकर आए। यहां बेटी ने बताया कि आरोपितों ने उसके साथ बंदूक दिखाकर दुष्कर्म किया है। अब पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.