बारिश से जठलाना-गुमथला रोड गिरा पेड़, चार घंटे लगा लंबा जाम
यमुनानगर के जठलाना-गुमथला मार्ग पर सुबह लंबा जाम लग गया। बारिश की वजह से कीकर का पेड़ सड़क पर गिर गया था। इससे जमा लगा।
पानीपत/यमुनानगर, जेएनएन। जठलाना-गुमथला मार्ग पर जठलाना थाने के पास कीकर का भारी-भरकम पेड़ गिर जाने से सड़क पर चार घंटे जाम लगा रहा है। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। कुछ वाहन चालक अन्य रास्तों से अपने गंतव्य पर पहुंचे। बाद हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार ने ट्रक ड्राइवरों व अन्य लोगों की मदद से पेड़ के टहने कटवाए और यातायात सुचारू कराया। गनीमत रही कि इस इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
मौके पर उपस्थित रामपाल, संदीप कुमार, देवेंद्र व हनी ने बताया कि सुबह करीब बजे वह यहां पहुंचे थे। इस दौरान कीकर का पेड़ सड़क पर गिरा हुआ था और आठ-दस वाहन खड़े हुए थे। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। बताया जा रहा है कि सुबह छह बजे यह पेड़ सड़क पर गिरा था। जाम लग जाने के कारण वे समय पर अपने गंतव्य स्थान पर नहीं पहुंच पाए। पेड़ इतना बड़ा था कि इसको बिना काटे हटाया जाना मुश्किल था। इसके नीचे से बाइक व साइकिल सवार जरूर निकल रहे थे, लेकिन कार व अन्य बड़ा वाहन नहीं निकल सकता था। बाद में थाने से पुलिस कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने वाहनों को व्यवस्थित कराया और ट्रक ड्राइवर व अन्य लोगों की मदद से पेड़ को सड़क से हटवाया।
यहां गिरा था सफेदे का पेड़
एक दिन पहले हुए जोरदार बारिश के कारण करेहड़ा बाइपास के पास सफेदे का पेड़ सड़क पर गिर गया। इसको जाम लग जाने के बाद वाहन चालकों ने खुद ही पेड़ के टहनों को काटकर सड़क से हटाया। उसके बाद याताया सामान्य हुआ। बता दें कि इस मार्ग पर कीकर के काफी भारी भरकम पेड़ खड़े हैं। अधिकांश पेड़ खोखरे हो चुके हैं। बारिश व तेज हवा के दौरान ये सड़क पर गिर जाते हैं। इन दिनों पेड़ खतरा बने हुए हैं। इनके कारण कभी भी बड़ी घटना हो सकती है।