Move to Jagran APP

पशु तस्‍करी के लिए यमुना नदी का सहारा ले रहे तस्‍कर, पानीपत का रास्‍ता बना जरिया

यमुना नदी के रास्ते कच्चे घाटों से पशुओं की तस्करी हो रही। पानीपत की लगती सीमा से उत्‍तर प्रदेश के जिला शामली और बागपत में पशुओं को ले जाया जा रहा है। यमुना नदी का जलस्‍तर कम होने की वजह से

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Sat, 09 Jan 2021 12:56 PM (IST)Updated: Sat, 09 Jan 2021 12:56 PM (IST)
पशु तस्‍करी के लिए यमुना नदी का सहारा ले रहे तस्‍कर, पानीपत का रास्‍ता बना जरिया
पानीपत में यमुना के रास्‍ते पशु तस्‍करी।

पानीपत, जेएनएन। यमुना नदी का जलस्तर कम होना उत्तर प्रदेश के पशु तस्करों के लिए मोटी कमाई का जरिया बना है। थाना सनौली और बापौली थाना पुलिस की सख्ती के चलते तस्कारों ने नया रास्ता तलाश लिया है। कच्चे घाटों के जरिए पशुओं को उप्र. के जिला शामली और बागपत के गांवों में बने अहातों में पहुंचाया जा रहा है।

loksabha election banner

यमुना नदी से लगते हरियाणा के १५ से अधिक गांवों से पशुओं को नदी के रास्ते से तस्करी का धंधा जोरों से फल-फूल रहा है। बताया गया है कि पशुओं को गांवों में खुले अवैध-वैध बूचड़खानों में पहुंचाया जाता है। पानीपत-हरियाणा मार्ग से तस्करी बंद होने के कारण तस्करों ने यमुना नदी को अपना रास्ता बना लिया है। तस्करों के साथ गोताखोर अपने-अपने गांव के घाटों से पशु तस्करी करवाने की एवज में चांदी काट रहे हैं। एक पशु को पार कराने के ५०० रुपये तक लेते हैं। ऐसा नहीं कि पुलिस को यमुना के रास्ते पशु तस्करी की भनक नहीं है।

यमुना के कच्चे घाटों पर पुलिस

चेकिंग करती है। यमुना का रास्ता करीब २२ किलोमीटर होने से पुलिस के पहुंचने से पहले तस्कर अपने काम को अंजाम देने में सफल हो जाते हैं।

बूचड़खानों में होती है हत्या

उप्र. के विभिन्न गांवों में पशुओं को काटकर, उनका मांस बेचकर मोटी मुनाफा कमाया जाता है। कई बार तो पुलिस ने गोवंश भी तस्करों से छुड़वाया है। दुधारू पशुओं को भी तस्कर गांवों से खरीदकर ले जाते हैं।

इन गांवों के घाट तस्करों के मुफीद

गांव राणा माजरा, गढी बेसिक, पत्थरगढ़, नवादा, तामसाबाद, सनौली, अधमी, नन्हेड़ा, जलमाणा, गोयला, रिशपुर, जलमाना, संजोली, खोजकीपुर व मिर्जापुर, राकसेड़ा आदि। इन गांवों से सटी नदी का पानी सूखा गया है।

सड़क के रास्ते पशुओं की तस्करी बिल्कुल बंद है। यमुना के रास्ते और घाटों पर पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी।

राम निवास, थाना प्रभारी बापौली


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.