अंबाला के बाद तरावड़ी में देर रात रहस्यमय धमाका, खिड़कियां टूटीं, घरों से भागे लोग
अंबाला के बाद अब करनाल में रहस्मय धमाके से अफरातफरी मच गई। धमाका इतना जबरदस्त था कि लोग घरों से भाग निकले। खिड़कियां तक टूट गईं।
पानीपत/करनाल, जेएनएन। अंबाला के बाद अब करनाल में तरावड़ी में जबरदस्त धमाका हुआ। रात करीब 8 बजकर 55 मिनट पर धमाके की वजह से लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। लोग खुले मैदान की तरफ दौड़ पड़े। घरों में सोए लोगों को बाहर निकाला गया। बाहर आकर लोगों को कुछ भी नहीं दिखा। लोग अासपास के इलाकों में पता लगाते रहे कि धमाका किसका था। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
रेलवे लाइनपार स्थित गांव तखाणा में भी तेज धमाके से घरों के दरवाजे व खिड़किया तक हिल गई। खिड़कियों के शीशे टूट गए। पुलिस और खुफिया तंत्र ने भी धमाके की वजह पता लगाई। हालांकि कुछ जानकारी नहीं लग सकी।
शहर के लोग दहशत में थे
लोगों में चर्चा रही कि कोई उल्का पिड आसमान में धरती से टकराया होगा, इसलिए तरावड़ी शहर के अंदर उसकी आवाज सुनाई दी। वहीं तमाम अधिकारियों ने भी इस धमाके की आवाज सुनी। बावजूद धमाके की वजह की पुष्टि नहीं पाई।
ये भी पढ़ें- रहस्यमय धमाके से हिला अंबाला, पुलिस ने आइओसी, एयरफोर्स और आर्मी बेस से साधा संपर्क
थाना प्रभारी बोले- धमाके की आवाज आई, वजह नहीं पता चल पाई
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसमेर सिह ने बताया कि धमाका जरूर हुआ, लेकिन कारणों का पता नहीं लग पाया। उनके पास धमाके की आवाज को लेकर कई फोन आए। पुलिस ने भी कई जगहों पर कन्फर्म किया, लेकिन ऐसा कुछ नहीं था।