Weather Update Panipat: हरियाणा के पानीपत में बदला मौसम, शुरू हुई तेज बारिश
हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बदलाव हुआ है। दो दिन से हरियाणा के कई जिलों में बादल छाए रहे और बूंदाबांदी भी हुई। वहीं 10 अक्टूबर की सुबह पानीपत में तेज बारिश शुरू हुई। इससे स्माग से भी राहत मिली है।
पानीपत, आनलाइन डेस्क। उत्तर भारत के राज्यों में सुबह और शाम हल्की ठंड का शुरू हो गई। हरियाणा के कई शहरों में दो दिन से मौसम में बदलाव देखने को मिला। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हरियाणा के पानीपत में तेज बारिश शुरू हो गई है। इससे पानीपत में स्माग से राहत मिली है।
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया था कि नौ से दस नवंबर के दौरान हरियाणा सहित कई राज्यों में मौसम में बदलाव होगा। कहीं हल्की तो कहीं मध्यम वर्षा या बर्फबारी की संभावना जताई थी। इसके बाद मौसम में बदलाव भी दिखा। 9 नवंबर को हरियाणा के हिसार, कैथल सहित कुछ जिलों में वर्षा भी हुई। इसके अलावा केरल में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा का दौर जारी है। इस बीच एक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव भी निचले और मध्य क्षोभमंडल स्तर पर कुछ समय तक चलने के आसार लगातार बने हैं। इसी के प्रभाव में जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में काफी व्यापक प्रकाश के साथ मध्यम वर्षा और बर्फबारी की संभावना है।
इसी क्रम में पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा, बर्फबारी के आसार बने हैं। उत्तराखंड में सात और पंजाब में अलग-अलग जगह हल्की बारिश की संभावना है। तमिलनाडु-पुदुचेरी-कराइकालोन में 11 नवंबर को भारी वर्षा की संभावना है। तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश तट पर 11 नवंबर को 45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। दूसरी ओर, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के वातावरण में फिलहाल स्माग छाया रह सकता है।
सुबह बारिश ने दिलाई राहत
पानीपत में सुबह अचानक हुई बारिश ने स्माग से काफी राहत दिलाई है। पिछले कई दिनों से स्माग की वजह से लोगों का सांस की समस्या हो रही थी। प्रदूषण की वजह से ओपीडी भी बढ़ गई थी। हालांकि अभी एयर क्वालिटी इंडेक्स में राहत नहीं है। सुबह पानीपत में एयर क्वालिटी इंडेक्स चार सौ पार था। हालांकि बारिश के बाद इसमें राहत मिल सकती है।