Move to Jagran APP

16 Feb- जागरण ज्ञान गंगा और दो घूंट अंग्रेजी के- पांच मिनट का नॉलेज कॉलम

पढि़ए देश और दुनिया से जुड़े सवाल और इनके क्‍या हैं जवाब। English word कैसे बोले जाते हैं, इसका भी सही-सही जवाब जान लें। ताकि आप भी कह सकें कि यह हमें पता है।

By Ravi DhawanEdited By: Published: Sat, 16 Feb 2019 05:13 PM (IST)Updated: Sat, 16 Feb 2019 05:16 PM (IST)
16 Feb- जागरण ज्ञान गंगा और दो घूंट अंग्रेजी के- पांच मिनट का नॉलेज कॉलम

1. ‘विश्व दुखों से भरा है’ का सिद्धांत महात्मा बुद्ध ने कहां से ग्रहण किया था?
उपनिषद

loksabha election banner

2. चोल काल में ब्राह्मणों को दी गई कर मुक्त भूमि क्या कहलाती थी?
चतुर्वेदिमंगलम

3. बजट पूर्व आर्थिक समीक्षा कहां प्रस्तुत की जाती है?
लोकसभा में

4. वाटर गैस किन दो गैसों का मिश्रण होती है?
कार्बन मोनो ऑक्साइड और हाइड्रोजन

5. टोकोफेरॉल किस विटामिन का रासायनिक नाम है?
विटामिन-ई

6. मृदा अम्लीयता की समस्या दूर करने के लिए किसका प्रयोग किया जाता है?
चूना

7. किसने अपनी राजधानी दिल्ली से देवगिरि स्थानांतरित की थी?
मुहम्मद बिन तुगलक

8. शिवाजी ने मुगलों के विरुद्ध कौन सी युद्धनीति अपनाई थी?
गुरिल्ला छद्मयुद्ध

9. मुगल दरबार में आने वाला पहला अंग्रेज कौन था?
कैप्टन विलियम हॉकिंस

10. मध्य प्रदेश में नेपानगर किस वस्तु के लिए प्रसिद्ध है?
अखबारी कागज

English बोलने के तरीके

एक बार दो महिलाएं दुकान से चाकू खरीदने गईं। एक ने सोचा कि यदि मैं English में बोलूंगी तो ज्यादा Impression जमेगा, इसलिए वो दुकानदार से बोलीं, ‘भाई, एक ‘कनाइफ’ देना’। दुकानदार समझ गया कि ये क्या मांग रही हैं। वो बोला, बहन जी, ये ‘कनाइफ’ नहीं, knife (नाइफ) होता है। आप ‘वरोंग’ बोल रही हैं। पास खड़ी दूसरी महिला कहने लगी, आप गलत बोल रहे हैं। ये ‘वरोंग’ नहीं, wrong (रोंग) होता है। शायद, आपको भी English की ‘कनोलेज’ नहीं है।

ये हाल होता है, जब हमें silent letters की जानकारी नहीं होती। खैर, ये तो एक joke था। ये तो बहुत ही common words थे, जिन्हें बोलते समय हम शायद ही कभी गलती करते हैं। हां, गलती न करने का कारण ये नहीं होता है कि हमें silent letters की जानकारी होती है, बल्कि ये होता है कि हम इन्हें सही सुनते हैं, इसलिए सही ही बोलते हैं। हम गलती तब करते हैं, जब हमने किसी word को या तो inexperienced teacher या speaker से सुना होता है या बस पढ़ा होता है, सुना नहीं।

हो सकता है कि 90 फीसद लोगों को ये पता हो कि ’N’ से पहले ’K’ silent होता है परंतु हो ये भी सकता है कि 90 फीसद लोगों को ये न पता हो कि ’g’ और ’j’ से पहले d भी silent होता है। जैसे कि knowledge बोलते समय d को silent रखते हैं परंतु hedge को ‘हेडज’ बोल जाते हैं जबकि ये ‘हेज’ होता है, जिसका अर्थ ‘बाड़’ होता है। देखिए, हिंदी और English दो अलग-अलग भाषाएं हैं। दोनों को बोलने का अलग-अलग लहजा या तरीका होता है।

English के silent letters में कई बार हमसे गलती इसलिए होती है, क्योंकि हमारी मातृ भाषा (mother tonge)  हिंदी होती है। हिंदी में एक भी शब्द silent नहीं होता। जबकि English में 26 में से 20 letters अलग-अलग जगहों पर silent होते हैं।

जैसी सेहत, वैसा Meaning

  • 1. Dip- थोड़ा सा डूबोना
  • 2. Sip- छोटी सी घूंट
  • 3. Rip- ऊपर से थोड़ा सा चीरना/फाड़ना
  • 4. Nip- चोंटकी भरना
  • 5. Bit- थोड़ा सा
  • 6. Lit- थोड़ा सा जलाना
  • 7. Kit- छोटा बैग
  • 8. Pit- छोटा सा गड्ढा, जैसे- (Arm में Pit)  Armpit- काख
  • 9. Wit- बारीक knowledge
  • 10.Zip- छोटी Chain, जंजीर
  • 11. Tip- आगे का छोटा सा हिस्सा

जब हम चाय पीते हैं तो हमारा भाव ये होता है We dip our lip to take a sip.
और जब चाय के साथ बिना जिप वाली नमकीन का पैकेट हो, तब ये होता
We rip the tip with a nip if there is not a zip.
Ajit Nagal, English Author.


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.