Move to Jagran APP

आज 10 Feb- जागरण ज्ञान गंगा और अंग्रेजी ज्ञान- पांच मिनट का नॉलेज कॉलम

पढि़ए देश और दुनिया से जुड़े सवाल और इनके क्‍या हैं जवाब। A कैसे बोलते हैं, इसका भी सही-सही जवाब जान लें। ताकि आप भी कह सकें कि यह हमें पता है।

By Ravi DhawanEdited By: Published: Sun, 10 Feb 2019 07:58 PM (IST)Updated: Sun, 10 Feb 2019 07:59 PM (IST)
आज 10 Feb-  जागरण ज्ञान गंगा और अंग्रेजी ज्ञान- पांच मिनट का नॉलेज कॉलम
आज 10 Feb- जागरण ज्ञान गंगा और अंग्रेजी ज्ञान- पांच मिनट का नॉलेज कॉलम

1. दीन-ए-इलाही की स्थापना किस मुस्लिम शासक ने की थी?
अकबर

loksabha election banner

2. विश्व व्यापार संगठन किस संस्था के स्थान पर अस्तित्व में आया था?
गैट

3. भारत की स्वतंत्रता के समय यूके (इंग्लैंड) के प्रधानमंत्री कौन थे?
क्लिमेंट एटली

4. नैन्सी किस देश का प्रमुख औद्योगिक शहर है?
फ्रांस

5. न्यूटन सेकंड किसका मात्रक है?
संवेग (मोमेंटम)

6. आनंद मैरिज अधिनियम का संबंध किस धर्म से है?
सिख

7. राष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया जाता है?
29 अगस्त

8. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में विश्व बैंक के अध्यक्ष पद के लिए किसे मनोनीत किया है?
डेविड मल्पस

9. अंत्योदय का विचार किसने दिया था?
विनोबा भावे ने

10. एशियाई विकास बैंक का मुख्यालय कहां स्थित है?
मनीला (फिलीपींस)

A के लिए ईमानदार कोशिश

रात को समुद्र में तूफान आया और हजारों मछलियां लहरों के साथ बहकर किनारे पर आ गईं। एक वृद्ध सुबह समुद्र किनारे घूमने गया तो उसने बिन जल के मछलियों को तड़पते हुए देखा। उसने बिना कुछ सोचे एक-एक मछली को वापस समुद्र में फेंकना शुरू कर दिया। पास खड़े एक लड़के ने वृद्ध की इस असंभव कोशिश पर हंसते हुए कहा, अंकल यूं पांच-दस मछलियां वापस फेंक देने से सारा माहौल नहीं बदलने वाला। वृद्ध ने फिर एक मछली हाथ में उठाई और वापस समुद्र में फेंकते हुए कहा, बेटा सारे माहौल का तो पता नहीं, इस एक की जिंदगी का माहौल तो जरूर बदल जाएगा।

इस प्रकार से एक-एक मछली उठाता और यही लाइन बोलते हुए उसे समुद्र में फेंक देता। अब लड़के का भी मन किया और थोड़ा सा माहौल उसने भी बदल दिया। बस फिर क्या था, पास खड़े दूसरे लोगों ने भी ये देखा और सारा ही माहौल बदल दिया।

देखा न! अच्छे और नेक काम के लिए की गई ईमानदार कोशिश असंभव को भी संभव बना देती है। आज की हमारी छोटी सी ईमानदार कोशिश यह है कि हमें A और ‘अ’ बोलाना सीखना है।

एक दिन क्लास में मैंने Board पर लिखा A और  students से पूछा, what is this ? 
सभी ने एक ही आवाज में बोला ‘ए’। फिर मैंने एक complete sentence लिखा-  I am a teacher और पूछा, अब इसे कैसे बोलेंगे?

अब की बार answer different थे। किसी ने ’ए’ ही बोला, तो किसी ने ‘अ’। जिन्होंने ‘अ’ कहा, वो सभी सही थे, क्योंकि जब इस letter को किसी sentence में बोला जाता है तो यह weak sound होती है और इसे ‘अ’ बोला जाता है। इसके अलावा जब ये किसी word में आता है तो भी इसकी sound ‘अ’ या ‘आ’ ही होती है, ‘ए’ नहीं। ’ए’ sound के लिए सही letter ’E’  होता है।

जैसे- Pen-  (पेन), Met- (मेट), Sell- (सेल)
जबकि ‘ऐ’ (एइ) के लिए हमें a+i या a+e की जरूरत होती है।
जैसे- date-  डेइट, gate- गेइट, wait वेइट।

Ajit Nagal, English Author


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.