विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

134 ए के तहत प्राइवेट स्कूलों में दाखिला पाने के लिए 11 सेंटर पर परीक्षा देंगे विद्यार्थी

By JagranEdited By:
Published: Thu, 02 Dec 2021 06:25 PM (IST)

134ए नियम के तहत प्राइवेट स्कूलों में दाखिला पाने के लिए आनलाइन आवेदन हो चुके हैं। अब विद्यार्थी पांच दिसंबर ...और पढ़ें

134 ए के तहत प्राइवेट स्कूलों में दाखिला पाने के लिए 11 सेंटर पर परीक्षा देंगे विद्यार्थी
134 ए के तहत प्राइवेट स्कूलों में दाखिला पाने के लिए 11 सेंटर पर परीक्षा देंगे विद्यार्थी

जागरण संवाददाता, पानीपत : 134ए नियम के तहत प्राइवेट स्कूलों में दाखिला पाने के लिए आनलाइन आवेदन हो चुके हैं। अब विद्यार्थी पांच दिसंबर को परीक्षा देंगे। जिले में परीक्षा को लेकर 11 सेंटर बनाए गए हैं। हालांकि आंकड़ों की बात करें तो इस बार प्राइवेट स्कूलों में निशुल्क पढ़ने की दिलचस्पी विद्यार्थियों में कम ही देखने को मिली है। उक्त प्रक्रिया के तहत आवेदन करने में सीएम सिटी करनाल के विद्यार्थी जहां अव्वल रहे। वहीं पंचकूला के विद्यार्थी फिसड्डी रहे। पानीपत जिले में भी 6771 सीटों को लेकर केवल 2686 विद्यार्थियों ने ही आवेदन किए। जोकि कुल सीटों का 40 प्रतिशत भी नहीं है। चार जिलों में आंकड़ा एक हजार से भी कम

आर्थिक तौर पर कमजोर परिवारों के बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में निशुल्क पढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार ने 134ए नियम के तहत विद्यार्थियों के आनलाइन आवेदन मांगे थे। पहले 14 व फिर 24 नवंबर तक आवेदन करने की समयावधि को बढ़ाया गया। आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश भर से केवल 44 हजार 175 विद्यार्थियों ने ही आवेदन कर प्राइवेट स्कूलों में निश्शुल्क पढ़ने की इच्छा जताई। इनमें सबसे ज्यादा सीएम सिटी करनाल के 3356 विद्यार्थी शामिल है। जबकि चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, नूंह व पंचकूला में एक हजार से भी कम आवेदन आए हैं। ये रहेगा आगे का शेड्यूल

-5 दिसंबर को आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक परीक्षा होगी।

-10 दिसंबर को परीक्षा का रिजल्ट घोषित होगा।

-13 दिसंबर को राज्य स्तर पर पहला ड्रा निकाला जाएगा। उसी के जरिये विद्यार्थियों को प्राइवेट स्कूल अलाट किए जाएंगे।

-पहले ड्रा में नाम आने वाले विद्यार्थी 15 से 24 दिसंबर तक दाखिला पा सकेंगे।

-पहले ड्रा के बाद प्राइवेट स्कूलों की 134ए के तहत निर्धारित सीटें बचती है तो दूसरा ड्रा भी निकाला जाएगा। जिले से 2686 विद्यार्थियों ने किया आवेदन

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बृजमोहन गोयल ने बताया कि 134ए नियम के तहत जिले से दूसरी से नौंवीं कक्षा में प्राइवेट स्कूलों में दाखिला पाने के लिए 2686 विद्यार्थियों ने आवेदन किए। अब पांच दिसंबर को परीक्षा होगी। इसको लेकर पानीपत में आठ, मतलौडा में दो, समालखा, इसराना व बापौली खंड में एक-एक सेंटर बनाया गया है। जिले में किस कक्षा को लेकर आए कितने आवेदन

कक्षा -- विद्यार्थी (आवेदन करने वाले)

दूसरी -- 352

तीसरी -- 412

चौथी -- 369

पांचवीं -- 388

छठी -- 344

सातवीं -- 328

आठवीं -- 302

नौंवीं -- 191