देशभक्ति गीत सुनकर भावुक होना ही देशभक्ति नहीं: वरुण गांधी
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से भाजपा के सांसद वरुण गांधी मंगलवार को पट्टीकल्याणा स्थित एक शिक्षाण् संस्थान में पहुंचे और विद्यार्थियों को संबोधित किया।
जागरण संवाददाता, समालखा : उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से भाजपा के सांसद वरुण गांधी मंगलवार को पट्टीकल्याणा स्थित एक शिक्षण संस्थान में पहुंचे। यहां उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए देश और समाज हित में काम करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि देशभक्ति गीत सुनकर भावुक होना देशभक्ति नहीं है। देश के लिए सोचना और करना ही देशभक्ति है। इससे पहले, सांसद ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम आजाद और भगत ¨सह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि देश में आज भी भीषण असमानताएं हैं, जो हमें आगे बढ़ने से रोकती हैं। ऐसी असमानताओं को खत्म करने के लिए आप जैसे नौजवानों को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि हमारा देश शिक्षा प्रणाली में सुधार से ही विश्व गुरु बन सकता है। इसके लिए पुराने ढांचे को बदलने की जरूरत है। राष्ट्रीय रोजगार नीति बनानी होगी। इस मौके पर अनिल शर्मा व प्रो. वीरेंदर चौहान मौजूद रहे। दस साल से नहीं लेता वेतन
वरुण ने बताया कि वह 2009 में पीलीभीत और 2014 में सुल्तानपुर सीट से सांसद बने लेकिन आज तक वेतन अपने लिए खर्च नहीं किया। वह अपना वेतन आत्महत्या करने वाले किसानों के आश्रित परिवारों को देते हैं। सहयोग से चलाते हैं रोटी बैंक
वरुण गांधी ने बताया कि पीलीभीत से सांसद बने तो गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याएं जानीं। बहुत सारे लोगों के भूखे रहने का मामला सामने आया। उसी दिन से रोटी बैंक चलाना शुरू किया और आज लोगों के सहयोग से हम हर रोज आठ हजार के करीब लोगों को दो वक्त की रोटी देते हैं। इसे आने वाले समय में पंद्रह हजार तक लेकर जाने की उम्मीद है।