Move to Jagran APP

एक ही दिन में यमुना में डूबे करनाल के तीन युवक, दो के मिले शव, एक की खोज में जुटे गोताखोर

करनाल के तीन युवक रविवार को यूपी क्षेत्र में यमुना में डूब गए। दो अलग-अलग जगह हादसे हुए। गोताखोरों ने सोमवार को दो युवकों के शव निकाल लिए। मगर एक युवक की 24 घंटे से तलाश जारी है। उसके दोस्त को बचा लिया गया था।

By Umesh KdhyaniEdited By: Published: Mon, 21 Jun 2021 08:52 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jun 2021 08:52 PM (IST)
रविवार को गंगा दशहरा के चलते युवक यमुना में नहाने यूपी क्षेत्र में गए थे।

करनाल/कुंजपुरा, जेएनएन। शेरगढ़ टापू के निकट यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर यमुना नदी में नहाते समय रविवार देर शाम दो दोस्त डूब गए। उनके सोमवार को शव बरामद हुए। शवों को ढूंढने के लिए दिन भर गोताखोर जुटे रहे और शव मिलने के बाद ही पुलिस ने भी राहत की सांस ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा दोनों शव स्वजनों को सौंप दिए है। रविवार को ही करनाल के दो अन्य युवक भी डूब गए थे। एक को बचा लिया गया था। दूसरे की तलाश में गोताखोर 24 घंटे से ज्यादा समय से जुटे हैं।

loksabha election banner

बता दें कि यह घटना उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिला की सीमा में घटित होने के कारण यूपी के गंगोह थाना पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है। रविवार को करनाल के गांव नली पार निवासी 26 वर्षीय सुनील कुमार व गांव शेरगढ़ टापू निवासी 30 वर्षीय रणजीत हरियाणा- यूपी बॉर्डर पर यमुना में नहाने गए थे। बताया जा रहा है कि नहाते समय गहरे पानी में उतरने से पहले एक डूबने लगा तो फिर उसे बचाने के प्रयास में दूसरा भी बह गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। घटनास्थल यूपी की सीमा में होने के कारण सूचना उपरांत उत्तर प्रदेश के गंगोह थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसी दौरान सूचना पाकर युवकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद युवकों को कुछ लोगों की मदद से तलाश करने के प्रयास शुरू किए गए। लेकिन देर रात होने के कारण तलाशी अभियान रोकना पड़ा।

सोमवार को निकले दो युवकों के शव

सोमवार सुबह दोबारा उन्हें तलाश करने का अभियान शुरू किया गया। इसी दौरान गांव शेरगढ़ टापू निवासी रणजीत का शव बरामद हो गया। इसके करीब दो घंटे बाद सुनील का शव भी ढूंढ लिया गया। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में ले लिए और पोस्टमार्टम उपरांत स्वजनों को सौंप दिए। बताया जा रहा है कि मृतक युवक रणजीत हैफेड में दैनिक वेतन पर नौकरी करता था। वह दो लड़कों का पिता था। वहीं सुनील कुमार की करीब ढाल की एक बेटी है। इस हादसे के बाद दोनों ही परिवारों में कोहराम मच गया।

प्रवीण का नहीं लगा सुराग, चला सर्च अभियान

वहीं रविवार को गंगा दशहरा पर्व के दौरान यमुना में डूबे करीब 22 वर्षीय प्रवीण का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया। उसकी तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया गया। बता दें कि वह अपने एक साथी के साथ रविवार को नहाने के लिए गया गया था, जहां गहरे पानी में वे बह गए। वहां मौजूद लोगों ने एक युवक को बचा लिया था जबकि प्रवीण को नहीं बचा सके।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.