तीन ओपीडी रहीं बंद, लौटे 300 मरीज
सिविल अस्पताल में शनिवार को भी 300 से अधिक मरीजों को लौटना पड़ा।
By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Dec 2019 08:48 AM (IST)Updated: Sun, 15 Dec 2019 08:48 AM (IST)
जागरण संवाददाता, पानीपत
सिविल अस्पताल में शनिवार को भी 300 से अधिक मरीजों को लौटना पड़ा। दो डॉक्टर अवकाश पर रहे। हड्डी रोग विशेषज्ञ कोर्ट गए थे। बिजली की लो वोल्टेज के कारण एक्स-रे मशीन नहीं चली।
रजिस्ट्रेशन विडो के ऊपर लटका बोर्ड मरीजों को निराश करने के लिए काफी था। उस पर लिखा था कि नाक-कान-गला विशेषज्ञ डॉ. भूपेश चौधरी अवकाश पर हैं। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप कोर्ट ड्यूटी पर हैं। मनोचिकित्सक डॉ. मोना नागपाल सोमवार को आएंगी। नतीजा, इन डॉक्टरों से इलाज कराने पहुंचे मरीजों की ओपीडी स्लिप नहीं बनाई।
गनीमत रही कि गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड हुए। बता दें कि शुक्रवार को सिविल अस्पताल की बिजली लाइन में फाल्ट आने के कारण मरीजों के एक्स-रे नहीं हुए थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें