Move to Jagran APP

तीन डॉक्टर कोर्ट में, एक की ड्यूटी अन्य जगह, मरीजों को निराशा

सिविल अस्पताल चिकित्सकों के अभाव के कारण खुद बीमार है। चिकित्सक छुट्टी पर या अन्य ड्यूटी देने पर मरीजों का निराश लौटना तय है। सोमवार को भी यही स्थिति बनी रही। चार डॉक्टर अन्य जगह गए हुए थे नतीजा 500 से अधिक मरीजों की ओपीडी स्लिप नहीं बनी।

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Jan 2020 06:20 AM (IST)Updated: Tue, 21 Jan 2020 06:20 AM (IST)
तीन डॉक्टर कोर्ट में, एक की ड्यूटी अन्य जगह, मरीजों को निराशा
तीन डॉक्टर कोर्ट में, एक की ड्यूटी अन्य जगह, मरीजों को निराशा

जागरण संवाददाता, पानीपत

loksabha election banner

सिविल अस्पताल डॉक्टरों के अभाव के कारण खुद बीमार है। डॉक्टर छुट्टी पर या अन्य ड्यूटी देने पर मरीजों का निराश लौटना तय है। सोमवार को भी यही स्थिति बनी रही। चार डॉक्टर अन्य जगह गए थे, नतीजा 500 से अधिक मरीजों की ओपीडी स्लिप नहीं बनी।

दिन सोमवार, समय पूर्वाह्न 11 बजे। अस्पताल में मरीजों की भीड़ को काफी दिखी, निराश लौटने वालों की संख्या भी बहुत रही। रजिस्ट्रेशन विडो के बाहर लटके बोर्ड पर लिखा संदेश अस्पताल के हालात बताने रहा था। उस पर लिखा था कि त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. राघवेंद्र की ड्यूटी अन्य स्थान पर लगी है। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप पांचाल और महिला रोग विशेषज्ञ कोर्ट गए हुए हैं। रेडियोलॉजी विभाग में भी डॉ. राजीव मान कोर्ट ड्यूटी पर बताए गए।

नतीजा, गर्भवती महिलाएं भी बिना अल्ट्रासाउंड के लौट गई। दूसरे बोर्ड पर करीब 65 उन दवाओं के नाम थे जो डिस्पेंसरी में उपलब्ध नहीं थी। करीब अस्सी फीसद मरीजों को स्लिप पर लिखी पूरी मेडिसिन नहीं मिली। सरकार ने 200 बेड के हिसाब से डॉक्टर व अन्य स्टाफ की भर्ती की स्वीकृति प्रदान की है। मैन पॉवर मिलने पर मरीजों की दिक्कतें खत्म हो जाएंगी।

डॉ. आलोक जैन, एमएस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.