भजन कीर्तन के बिना संसार सागर से पार होने का कोई उपाय नहीं : लाजवंती
पुरानी गुड़ मंडी स्थित चमत्कारी आश्रम में मंगलवार को संत चंद्रभान महाराज का 101 वां जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर को फूलझड़ी और गुब्बारों के साथ सजाया गया। जहां हवन यज्ञ के उपरांत भजन कीर्तन का आयोजन हुआ। सभी को प्रसाद वितरित किया गया।
जागरण संवाददाता, समालखा : पुरानी गुड़ मंडी स्थित चमत्कारी आश्रम में मंगलवार को संत चंद्रभान महाराज का 101 वां जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर को फूलझड़ी और गुब्बारों के साथ सजाया गया। जहां हवन यज्ञ के उपरांत भजन कीर्तन का आयोजन हुआ। सभी को प्रसाद वितरित किया गया।
आश्रम प्रभारी लाजवंती ने प्रवचन करते हुए बताया कि भगवत प्राप्ति केवल गुरू के माध्यम से ही हो सकती है। सनातन धर्म में गुरु को भगवान के समान पूजनीय माना गया है। सारे पापों का नाश करने वाले श्रीहरि संतों के हृदय में सदा विराजमान रहते हैं। उन्होंने कहा कि भजन कीर्तन के बिना भव सागर से पार होने का कोई उपाय नहीं है। बुद्धिमान व विद्वान तो वही है जो भगवान का भजन करता है। भजन गायक सुनील शर्मा व राममेहर ने संत के हाथों से लिखे भजनों को गाकर पूरे माहौल को भक्ति कर दिया। इस मौके पर अनिल सिगला, राधेश्याम गर्ग, वेद गर्ग, बॉबी मित्तल, संजय गर्ग, नितिन गर्ग, सोनू गर्ग, गोल्डी मित्तल, पंकज जैन, रिकू जैन, उर्मिला सिगला, मनीषा सिगला, अंजलि मौजूद रहे।